sundarkand

करोड़ों की दौलत की मालकिन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानिए क्या करते हैं उनके पति

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (12:32 IST)
Rekha Gupta Net Worth: दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से विधायक की सीट जीतकर 17 साल बाद दिल्ली विधानसभा में भाजपा की वापसी सुनिश्चित की। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं हैं। हालांकि दिल्ली की राजनीति में रेखा गुप्ता कोई नया नाम नहीं है। छात्र जीवन से ही राजनीति में सशक्त भूमिका निभाने वाली रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर काफी लंबा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री करोड़ की मालकिन हैं। चलिए इस आलेख में आपको बताते हैं रेखा गुप्ता के पास कितनी संपत्ति है और क्या है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि।

कितनी दौलतमंद हैं रेखा गुप्‍ता?
रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 1.20 करोड़ रुपये का लोन है। उनकी सालाना कमाई निश्चित नहीं है।  वर्ष 2023-24 में 6.92 लाख रुपये, 2022-23 में 4।87 लाख रुपये और 2021-22 में 6.  लाख रुपये की कमाई हुई। वहीं उनके पति मनीष गुप्ता की कमाई की बात करें तो साल 2023-24 में उन्होंने 97.33 लाख रुपये कमाए।

ALSO READ: कितनी पढ़ी लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानिए कौन सी हैं डिग्रियां और कैसे शुरू हुआ राजनीतक जीवन 
रेखा गुप्ता के पति का कारोबार और पारिवारिक पृष्ठ भूमि
 मूल रूप से हरियाणा के जींद की निवासी रेखा गुप्ता की परवरिश दिल्ली में हुई। उनके पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में लगने के बाद पूरा परिवार दिल्ली आ गया। दिल्ली से ही उन्होंने शिक्षा प्राप्त की। अपने छात्र जीवन के दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं और वहीं से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई। रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में विभिन्न पदों पर रहकर कार्य किया। 1998 में उनका विवाह मनीष गुप्ता से हुआ। मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं।

रेखा गुप्ता का राजनैतिक सफर
रेखा गुप्ता ने छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य रही हैं और संगठ के कार्यों में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। 1996-97 में वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव और फिर अध्यक्ष बनीं। साल 2003-2004 तक उन्होंने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली राज्य की सचिव के रूप में कार्य किया। साल 2004-2006 में वे भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त की गईं। उन्होंने साल 2007-2009 के बीच लगातार दो वर्षों तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, MCD की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।  

रेखा गुप्ता 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से हार गई थीं। 2015 में वंदना कुमारी ने उन्हें लगभग 11,000 वोटों से हराया था। 2020 में उन्हें 3,440 वोटों से हार मिली थी। लेकिन इस बार उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया। 2025 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराकर वे पहली बार विधायक बनी हैं।



लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख