sundarkand

मुलायम सिंह यादव : प्रोफाइल

Published: सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (11:20 IST)
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam singh Yadav ) का सोमवार (10 अक्टूबर, 2022) को 82 वर्ष की आयु में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे ताकतवर राजनीतिज्ञ के रूप में उनकी पहचान थी। जब भी देश में तीसरे मोर्चे की चर्चा होती, मुलायम सिंह का नाम सबसे पहले लिया जाता था। 
 
प्रारंभिक जीवन : मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर, 1939 को उत्तरप्रदेश के सैफई गांव में किसान परिवार में हुआ। मुलायम सिंह ने आगरा विश्वविद्यालय से एमए एवं जैन इंटर कॉलेज करहल (मैनपुरी) से बीटी करने के बाद इंटर कॉलेज में पढ़ाने का कार्य भी किया। 
 
पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : मुलायम सिंह यादव की माता का नाम मूर्तिदेवी और पिता का नाम सुघर सिंह है। पांच भाइयों में तीसरे नंबर के मुलायम सिंह के दो विवाह हुए हैं। पहली शादी मालती देवी के साथ हुई। मालती देवी के निधन के पश्चात उन्होंने सुमन गुप्ता से विवाह किया। 
 
राजनीतिक जीवन : मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 15 वर्ष की आयु में की जब उन्‍होंने 1954 में महान समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया के नहर रेट आंदोलन में भाग लिया और जेल गए। मुलायम सिंह यादव 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर प्रथम बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। 
 
इमरजेंसी के दौरान मुलायम सिंह यादव 19 माह जेल में रहे। 1977-78 में रामनरेश यादव और बनारसीदास मंत्रिमंडल में सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री बनाए गए। उन्‍होंने नवंबर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। इसके बाद से ही वे करीबी लोगों के बीच मंत्रीजी के नाम से जाने जाने लगे। 
 
भारत के राजनीतिक इतिहास की यह एक क्रांतिकारी घटना थी, जब लगभग डेढ़-दो दशकों से मृतप्राय: समाजवादी आंदोलन को पुनर्जीवित किया गया। मुलायम सिंह यादव तीन बार क्रमशः 1989 से 1991 तक, 1993 से 1995 तक और 2003 से 2007 तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
 
मुलायम सिंह यादव 1996 से 1998 तक एचडी देवेगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल की सरकारों में भारत के रक्षामंत्री के पद पर भी रहे। इमरजेंसी के दौरान मुलायम सिंह 19 माह जेल में रहे। 
 
उपलब्धि : मुलायम के सिर पर वर्ष 1992 में एक और सेहरा बंधा जब 5 नवम्बर, 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना की गई। अपने राजनीतिक करियर में वे तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख