गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. up woman shackled for 35 years in her own house rescued by mla
Written By
Last Modified: रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (14:19 IST)

35 साल से अपने ही घर में कैद थी महिला, MLA ने दिलाई बेड़ियों से आजादी

Uttar Pradesh
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के मोहम्मदाबाद गांव में 35 साल से अपने ही घर में कैद एक विक्षिप्त महिला को हाथरस से भाजपा विधायक अंजुला माहौर की पहल पर मुक्त कराया गया।
 
माहौर ने बताया कि टूंडला थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव निवासी सपना (53) को लगभग 35 वर्ष पूर्व उसके पिता ने विक्षिप्त अवस्था के चलते घर में शोर मचाने के कारण एक छोटे से कमरे में बेड़ियों से जकड़कर रख दिया था। उसे वहीं पर खाना-पानी उपलब्ध करा दिया जाता था।
 
विधायक माहौर को लगभग एक माह पहले मातृ सेवा भारती संस्था की निर्मला सिंह से इस महिला की दयनीय हालत के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने महिला के भाइयों से बात कर उन्हें अपनी बहन का इलाज करवाने के लिए राजी किया।
 
माहौर ने बताया कि भाइयों के राजी होने के बाद महिला को मुक्त कराकर आगरा के मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
प्रशांत किशोर बोले- नीतीश पर दिखने लगा है उम्र का असर