1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. पेरिस ओलंपिक 2024
  4. Vinesh Phogat becomes first Indian woman wrestler tthough

पेरिस ओलंपिक फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी विनेश फोगाट

Paris Olympics
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल मुकाबलों में लगातार शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए क्यूबा की युसनेलिस गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

इस जीत के साथ विनेश ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। 29 वर्षीय विनेश ने पेरिस ओलंपिक में पदक पक्का कर लिया है। यह ग्रीष्मकाली खेलों में उनका पहला पदक होगा।

सेमीफाइनल में विनेश ने पहले पीरियड में पैसिविटी के जरिए 1-0 की बढ़त ली। दूसरे पीरियड में वह और अधिक आक्रामक नज़र आईं और अपनी बढ़त को 5-0 करते हुए मुकाबला जीत लिया।

इससे पहले फोगाट ने क्वार्टरफाइनल मैच में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को 7-5 हराया। फोगाट ने मैच के पहले पीरियड में 2-0 की बढ़त ले ली। दूसरे पीरियड में लिवाच ने मजबूत वापसी की लेकिन फोगाट ने अपनी चुनौती बरकरार रखी और यूक्रेनी पहलवान को हरा दिया। इससे पहले फोगाट ने प्री-क्वार्टर फाइनल में टोक्यो ओलंपिक 2020 चैंपियन जापान की युई सुसाकी को हराया था।

उससे पहले फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16 कुश्ती मुकाबले में जापान की टोक्यो 2020 चैंपियन युई सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

पहले पीरियड के बाद सुसाकी ने मुकाबले में 1-0 से बढ़त बना ली। विनेश ने दूसरे पीरियड में शानदार वापसी करते हुए जापानी पहलवान को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
कोच प्रकाश पादुकोण के बयान पर भड़की यह बैडमिंटन खिलाड़ी, दिया जवाब