1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. पेरिस ओलंपिक 2024
  4. Swapnil Kusale hands India's third Bronze medal in shooting in Paris Olympics

पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजी की हैट्रिक, स्वप्निल ने जीता कांस्य पदक

Paris Olympics
निशानेबाजी ने पेरिस ओलंपिक में भारत को तीसरा पदक दिलवा दिया है। स्वपनिल ने 50 मीटर एयर रायफल की स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। महाराष्ट्र के स्वप्निल कुसाले ने 451.4 अंको के साथ कांस्य पदक पाया।  पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस के फाइनल में उन्होंने बुधवार को क्वालिफाय किया था। उन्होंने विश्व के नंबर वन निशानेबाज हराकर कांस्य पदक जीता।चीन के लियू युकुन ने 463.6 अंक के साथ स्वर्ण और यूक्रेन के सेरही कुलिश ने 461.3 का स्कोर कर रजत पदक जीता।

पेरिस ओलंपिक में भारत के कुल 3 कांस्य पदक हैं और तीनों ही निशानेबाजी से आए हैं।ओलंपिक इतिहास में इस वर्ग में पहला पदक भारत के नाम हुआ है।
क्वालीफिकेशन में सातवें नंबर पर रहे स्वप्निल ने 451 . 4 स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य जीता था।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
वेस्टइंडीज के खिलाफ सटीक रक्षात्मक शैली और पाक के खिलाफ दोहरे शतक के लिए याद रखे जाएंगे अंशुमन गायकवाड़