1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. पेरिस ओलंपिक 2024
  4. Manika Batra powers Indian women paddlers to Quarterfinal against Romania

मनिका के दोहरे प्रहार से महिला टीम रोमानिया को हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम रोमानिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में

Paris Olympics
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सोमवार को पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत रोमानिया पर जीत के साथ की है।साउथ पेरिस एरिना में आज खेले गए रोमांचक राउंड ऑफ-16 मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमानिया को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

अर्चना कामथ और श्रीजा अकुला ने महिला राउंड ऑफ 16 टेबल टेनिस मुकाबले के पहले मैच में एडिना डायकोनू और एलिजाबेटा समारा को 11-9, 12-10, 11-7 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त के साथ शानदार शुरुआत दिलाई।इसके बाद मनिका बत्रा ने रोमानिया की बर्नडेट स्जोक्स के खिलाफ 11-5, 11-7, 11-7 से जीत दर्ज की और भारत को 2-0 से आगे कर दिया।
इस दौरान तीसरे गेम में श्रीजा अकुला को रोमानिया की एलिजाबेटा समारा के खिलाफ पांच गेम में हार का सामना करना पड़ा। यूरोपीय चैंपियन समारा की 8-11, 11-4, 7-11, 11-6, 11-8 की जीत ने रोमानिया को मुकाबले में बने रहने में मदद की। इसके बाद भारत की बढ़त को 2-1 रह गई।

चौथे गेम में रोमानिया की बर्नडेट स्जोक्स ने अर्चना कामथ के खिलाफ 11-5, 8-11, 11-7, 11-9 से जीत दर्ज की। लगातार दूसरी जीत से रोमानियाई टीम ने भारत के खिलाफ स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। इसके बाद मनिका बत्रा ने पांचवें गेम में रोमानिया की एडिना डायकोनू पर 11-5, 11-9, 11-9 से जीत हासिल कर। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।अब क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला मुकाबला अमेरिका या जर्मनी से होगा।(एजेंसी)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
मेडल जीतने वालों की खातिरदारी, सिर्फ निशानेबाज उठा रहे हैं भारतीय व्यंजनों का लुत्फ