1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. sheetla mata 10 bhog samagri

मां शीतला को चढ़ती हैं दही, चावल सहित ये 10 ठंडी सामग्रियां

sheetla mata 10 bhog samagri
रंगपंचमी के बाद आने वाले खास पर्व शीतला सप्तमी माता को भोग लगाने के लिए एक दिन पहले ही घरों में खाना बनाकर रख दिया जाता है तथा अगले दिन यानी सप्तमी-अष्टमी वाले दिन शीतला माता का पूजन करके उन्हें दही, चावल और अन्य कई चीजों से नैवेद्य का भोग लगाया जाएगा। तत्पश्चात घर के सभी लोग भी ठंडा यानी बसौड़ा भोजन ग्रहण करते हैं। 
 
जो लोग शीतला सप्तमी या अष्टमी के दिन ठंडा भोजन खाते हैं, उन्हें ठंड के प्रकोप से होने वाली बीमारियां नहीं होती हैं। मान्यतानुसार कई लोगों को ठंड के कारण पीत-ज्वर, फोड़े-फुंसी, आंखों से संबंधित परेशानियां आदि होने की संभावनाएं बनी रहती हैं अत: ऐसे लोगों को शीतला सप्तमी या अष्टमी के दिन ठंडा भोजन करना चाहिए। शीतला सप्तमी और अष्टमी (Sheetla Mata Bhog) पर ठंडा खाना खाने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। इस दिन माता को निम्न चीजों का भोग लगाया जाता है। 
 
माता का भोग-Sheetla Mata Bhog 2020
 
1. मीठा भात (ओलिया) 
2. लपसी या लापसी
3. पूरी, 
4. दाल-भात
5. चूरमा, 
6. पुए, 
7. पकौड़ी, 
8. राबड़ी, 
9. बाजरे की रोटी
10. भीगी चना दाल। 

अगला लेख
Concentration बढ़ाने और Stress कम करने के लिए वास्तु टिप्स