Hanuman Chalisa
✕

अक्टूबर माह के तीज-त्योहार, व्रत-उपवास की पूरी सूची

Updated: मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (14:30 IST)
October 2022 festivals
 
वर्ष 2022 में अक्टूबर माह में कई प्रमुख व्रत व त्योहार (october 2022 festivals) आ रहे हैं। इस माह विश्‍व रक्तदान दिवस, महात्मा गांधी की गांधी जयंती, नवरात्रि का समापन तथा भारत का खास पर्व दशहरा तथा करवा चौथ समेत कई खास पर्व मनाए जाएंगे।

यहां आपको बता दें कि हिंदू पंचांग, कैलेंडर के अनुसार मत-मतांतर के चलते यहां त्योहार एक-दिन आगे-पीछे मनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर 2022 के खास व्रत-त्योहार और दिवस के बारे में- 
 
अक्टूबर 2022 के विशेष त्योहार और दिवस 
 
1 अक्टूबर- विश्व वृ‍द्ध दिवस, रक्तदान दिवस 
 
2 अक्टूबर- सरस्वती आह्वान (पुस्तक पर स्थापित), अहिंसा, स्वच्छता दिवस महानिशा पूजा, महात्मा गांधी की जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती 
 
3 अक्टूबर- श्री दुर्गाष्टमी व्रत, महाष्टमी व्रत
 
4 अक्टूबर- राष्ट्रीय अखंडता दिवस, श्री दुर्गा नवमी, जवारे विसर्जन, महानवमी पर्व 
 
5 अक्टूबर- पुस्तक पर स्थापित सरस्वती विसर्जन, साईं बाबा पुण्यतिथि, विजयादशमी का त्योहार, दशहरा पर्व, शस्त्र एवं शमी पूजन का दिन
6 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी व्रत, पंचक दिन 8.29 से शुरू होगा
 
7 अक्टूबर- प्रदोष व्रत 
 
8 अक्टूबर- वायुसेना दिवस
 
9 अक्टूबर- शरद अथवा कोजागिरी पूर्णिमा, मिलाद-उन-नबी, महर्षि वाल्मीकि जयंती, जैन संत मुनि विद्यासागर जी का जन्मदिवस, कार्तिक स्नान व्रत नियम का प्रारंभ  
 
10 अक्टूबर- मासपर्यंत तुलसीदल से विष्णु पूजन, दिन 4.54 मिनट पर पंचक का समापन, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, राष्ट्रीय डाक‍ दिवस, कार्तिक मास में दाल निषेध
11 अक्टूबर- गुरु रामदास जयंती, जयप्रकाश नारायण जयंती
 
13 अक्टूबर- विश्व दृष्टि दिवस, सुहाग पर्व करवा चौथ, करक चतुर्थी तथा गणेश चतुर्थी व्रत- चंद्रोदय रात्रि 8.10 मिनट पर
 
14 अक्टूबर- रोहिणी व्रत 
 
15 अक्टूबर- स्कंद षष्ठी व्रत, अब्दुल कलाम जयंती 
 
16 अक्टूबर- विश्व खाद्य दिवस
 
17 अक्टूबर- अहोई अष्टमी व्रत। पुष्य नक्षत्र का आरंभ रात्रि अं. 4.32 मिनट से।
 
18 अक्टूबर- सूर्य तुला संक्रांति, राधा कुंड स्नान, श्री राधा अष्टमी पर्व, पुष्य नक्षत्र जारी
 
19 अक्टूबर- सौर कार्तिक मास प्रारंभ, गुरु हरराय पुण्यतिथि तथा पुष्य नक्षत्र का प्रात: 07.06 मिनट पर समापन
 
21 अक्टूबर- गोवत्स द्वादशी पर्व, रंभा/रमा एकादशी व्रत, पुलिस स्मृति दिवस, आजाद हिंद सेना दिवस
 
22 अक्टूबर- शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस पर्व, धनवंतरी जयंती, यम दीपदान पर्व  
 
23 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, रूप चौदस, रामभक्त हनुमान की जयंती, छोटी दीपावली, नरकाय दीपदान पर्व तथा शिव चतुर्दशी
 
24 अक्टूबर- दीपावली पर्व, कुबेर तथा महालक्ष्मी पूजन का विशेष दिन
 
25 अक्टूबर- भगवान महावीर स्वामी निर्वाणोत्सव, भौमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण 
 
26 अक्टूबर- गोवर्द्धन, बलि पूजा, अन्नकूट पर्व, चंद्र दर्शन, वीर नि.सं. 2549 प्रारंभ, गौतमपुरा का हिंगोट युद्ध, भाई दूज पर्व 26 और 27 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाया जाएगा। 
 
27 अक्टूबर- चित्रगुप्त पूजा, यम द्वितीया, यमुना स्नान, भाई दूज, रवि उस्सानी मास का प्रारंभ
 
28 अक्टूबर- विनायकी चतुर्थी व्रत तथा छठ व्रत नियम प्रारंभ का दिन
 
30 अक्टूबर- डाला छठ पर्व, सूर्य षष्ठी व्रत, सायंकालीन अर्घ्य का दिन, पांडव पंचमी पर्व, गुरु गोविंद सिंह पुण्यतिथि दिवस
 
31 अक्टूबर- छठ व्रत का पारण, अरुणोदय में सूर्य अर्घ्य, इंदिरा गांधी दिवस, सहस्त्रबाहु जयंती तथा सरदार पटेल जयंती। 

October 2022 festival
 

Show comments

सभी देखें

09 November Birthday: आपको 9 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 09 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

अगला लेख