Hanuman Chalisa
✕

आंवला नवमी पर क्यों होती है मां जगद्धात्री की पूजा? जानिए इस दिन का धार्मिक महत्व, कथा और खास मान्यता

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2026 (12:05 IST)
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी, जिसे हम आंवला नवमी या अक्षय नवमी के रूप में भी मनाते हैं, आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होती है। इसी शुभ दिन संसार का पालन करने वाली देवी माँ जगद्धात्री की पूजा का विधान है। यह पूजा खासकर बंगाल, ओड़िसा और बिहार के क्षेत्रों में होती है। इस बार यह पूजा 18 नवंबर 2026 को होगी।
 

साल 2026 में पूजा के प्रमुख मुहूर्त:

जगद्धात्री पूजा और अक्षय नवमी: बुधवार, 18 नवम्बर 2026
नवमी तिथि का आरम्भ: 18 नवम्बर 2026, सुबह 06:04 बजे से
नवमी तिथि का समापन: 19 नवम्बर 2026, सुबह 07:05 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: 04:59 से 05:53
विजय मुहूर्त: 13:53 से 14:35
गोधूलि मुहूर्त : 7:26 से 17:53
 

कौन हैं देवी जगद्धात्री?

'जगद्धात्री' का सीधा अर्थ है— पूरे संसार को धारण करने वाली या जगत की जननी। वे माँ दुर्गा का ही एक अत्यंत सौम्य और कल्याणकारी रूप हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा और बिहार के मिथिलांचल (मधुबनी) में इस पर्व की छटा देखते ही बनती है।
 
माँ जगद्धात्री का स्वरूप जितना सशक्त है, उतना ही शांत और करुणामय भी है। लाल वस्त्रों में सुसज्जित, तीन नेत्रों वाली देवी सिंह की सवारी करती हैं। उनके चार हाथों में शंख, चक्र, धनुष और बाण विराजमान हैं। शाक्त परंपरा में उनके इस रूप को तामसिक प्रवृत्तियों (अंधकार और अज्ञान) पर सात्त्विकता (प्रकाश और ज्ञान) की जीत का प्रतीक माना जाता है। गौर करने वाली बात यह है कि देवी के सिंह के पैरों तले एक हाथी दबा हुआ दिखता है, जो 'करिन्द्रासुर' का प्रतीक है- यानी हमारे भीतर छिपे अहंकार और मद का दमन।
 

इतिहास और आध्यात्मिक जुड़ाव

भविष्यपुराण, शक्तिसंगम तंत्र और कामाख्या तंत्र जैसे प्राचीन ग्रंथों में माँ की महिमा का गुणगान मिलता है। ऐतिहासिक पन्नों को पलटें तो इस पूजा को भव्य और सार्वजनिक रूप देने का श्रेय 18वीं सदी में बंगाल के नादिया (कृष्णनगर) के राजा कृष्णचंद्र राय को जाता है। कहा जाता है कि एक बार वे शारदीय नवरात्रि में विधि-विधान से पूजा नहीं कर पाए थे, जिसके प्रायश्चित स्वरूप उन्होंने कार्तिक नवमी को माँ जगद्धात्री की आराधना शुरू की, जो आगे चलकर एक महापर्व बन गई। महान संत श्रीरामकृष्ण परमहंस ने भी कहा था कि माँ जगद्धात्री की भक्ति साधक के मन से भय, क्रोध, मोह और अहंकार को जड़ से मिटा देती है।
 

माँ जगद्धात्री के प्राकट्य की पौराणिक कथाएं

देवी के इस स्वरूप के पीछे कई रोचक कथाएं प्रचलित हैं:
ऐरावत के उद्धार की कथा: एक श्राप के कारण देवराज इंद्र का हाथी ऐरावत 'करिन्द्रासुर' नाम का शक्तिशाली राक्षस बन गया था। अपनी ताकत के घमंड में चूर होकर उसने देवी गंगा के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। जब देवी गंगा ने मना कर दिया, तो वह उनका हरण करने लगा। तब गंगा जी की पुकार पर आदिशक्ति ने 'जगद्धात्री' रूप धारण कर उसका वध किया और उसे श्राप से मुक्त कर पुनः ऐरावत बना दिया। इसी कारण माँ को 'करिन्द्रासुर-निशूदिनी' भी कहा जाता है।
 
दुर्गमासुर और महिषासुर से संबंध: एक अन्य मान्यता के अनुसार, करिन्द्रासुर राक्षस दुर्गमासुर का मुख्य सेनापति था, जिसका संहार माँ ने इसी रूप में किया। वहीं, एक कथा यह भी कहती है कि देवी कात्यायनी से युद्ध करते समय जब महिषासुर ने विशाल हाथी का रूप धारण किया, तब माँ ने जगद्धात्री बनकर अपने अस्त्र-शस्त्रों से उसका अंत किया था।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अक्षय नवमी पर क्यों होती है माँ जगद्धात्री की पूजा? जानिए वह पौराणिक कथा जब देवी ने तोड़ा था देवताओं का घमंड

गोपाष्टमी पर कर लें ये 3 अचूक उपाय, साल भर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि; जानें इस पर्व से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

घर पर तुलसी विवाह करने जा रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये गलती! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूजा विधि और पूरी सामग्री लिस्ट

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

सभी देखें

तुलसी विवाह 2026: 20 या 21 नवंबर, जानिए किस दिन होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह और क्या है शुभ मुहूर्त?

मंगल-राहु का महाटकराव: सिंह और कुंभ में बना अंगारक योग योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 16 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख