सम्बंधित जानकारी
- LIVE: पश्चिम बंगाल में स्ट्रांग रूम पर बवाल, TMC सांसद ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
- सिलेंडर 4 माह में 1518 रुपए महंगा, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- 'महंगाई मैन' का चाबुक
- Top News : बंगाल में स्ट्रांग रूम पर बवाल, कमर्शियल गैस सिलेंडर 1000 रुपए महंगा
- चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार, कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 1000 रुपए महंगा
- कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, बैलेट बॉक्स से टेम्परिंग का आरोप और आमने-सामने BJP-TMC, EC ने क्या कहा
फलोदी की नई भविष्यवाणी में खिसक रही ममता बनर्जी की सरकार, दूसरे चरण की वोटिंग के बाद क्यों बदला अनुमान
फलोदी का सट्टा बाजार चुनावों में हर बार अनुमान लगाता है। कई बार इस बाजार की भविष्यवाणी सच भी साबित हुई है। इस बार भी फलोदी के सट्टा बाजार ने पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर भविष्यवाणी की है, जिस पर पूरे देश की नजर है।
बता दें कि इस बार फलोदी ने पश्चिम बंगाल में वोटिंग के पहले चरण और दूसरे चरण के बाद अलग अलग भविष्यवाणी की है। चुनाव से पहले बंगाल में TMC को बढ़त दी जा रही थी। लेकिन दूसरे चरण की वोटिंग के बाद भाजपा को बढत दी है।
दूसरे चरण में जबरदस्त वोटिंग : बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जबरदस्त वोटिंग हुई है। जहां पहले चरण में 93 प्रतिशत वोटिंग हुई है, वहीं दूसरे और अंतिम चरण में 91 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। अंतिम चरण के चुनाव के साथ ही बंगाल विधानसभा चुनाव का Exit Poll भी सामने आ गया है। लेकिन चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े काफी सटीक माने जाते है। वर्षों से फलोदी सट्टा बाजार चुनाव को लेकर सट्टा बाजार के आंकड़े देती आई है वह काफी हद तक सही माने जाते हैं। ऐसे में बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े सामने आए हैं।
किसकी सरकार बना रहा फलोदी : फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार चुनाव से पहले बंगाल में TMC को बढ़त दी जा रही थी। हालांकि दूसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा को 150 से 152 सीटें तो वहीं टीएमसी को 137 से 140 सीटों का सेशन देने का आकलन बता रहा है। यानी यहां बीजेपी को बढ़त दिखाई जा रही है। पहले जहां बीजेपी को 100 सीट दी जा रही थी। अब दूसरे चरण के मतदान के बाद पूर्ण बहुमत के साथ 150 सीटों पर लाकर खड़ा कर रहा है। हालांकि मतगणना तक यह आंकड़ा ऊपर नीचे हो सकता है।
वही बात की जाए भवानीपुर सीट की तो वहां ममता बनर्जी के भाव 20 से 25 पैसे से बढ़ाकर 50 पैसे के साथ ही उनकी स्थिति को भी पहले से कमजोर बता रहा है। बता दें, फलोदी सट्टा बाजार में जिसका ज्यादा भाव होता है वह कमजोर माना जाता है।
दूसरे चरण के बाद क्यों बदला अनुमान : मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने दूसरे चरण के बाद अपने अनुमानों में संशोधन किया है। प्रथम चरण के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने टीएमसी को 158-161 सीटें और भाजपा को 127-130 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। लेकिन, दूसरे चरण के बाद संशोधित अनुमान के अनुसार, भाजपा 294 सदस्यीय विधानसभा में 148 के बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 150-152 सीटें हासिल कर सकती है, जबकि टीएमसी को 137-140 सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर दूसरे चरण की वोटिंग के बाद फलोदी के बाजार को अपना अनुमान क्यों बदलना पडा है।
Edited By: Naveen R Rangiyal