जागे भारत के अरमान...जय हो रहमान
|
बॉलीवुड से प्रभावित स्लमडॉग मिलियनेयर ऑस्कर में 10 पुरस्कारों के लिए नामांकित थी। स्लमडाग पर 1-10 का सट्टा लगाने वाले विलियम हिल ने कहा कि- बेहतरीन प्रतिसाद बटोर चुकी स्लमडॉग मिलिनेयर सबसे पसंदीदा है।
वरिष्ठ फिल्म आलोचक पीट हेमंड ने कहा स्लमडॉग हारती है तो यह ऑस्कर के आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी निराशा होगी। इस वर्ष यह एक बार भी नहीं लड़खड़ाई है। इसे अभूतपूर्व सफलता मिली है।
बाजी लगाने वाली एक कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि दि क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन को लेकर उत्सुकता थी,पर स्लमडॉग मिलिनेयर सबसे पसंदीदा है। ऑस्कर जीतने के बाद तो इसका महत्व और बढ़ गया है।
जाहिर है कि सभी सट्टेबाजों के सितारें फिल्म के साथ जगमगा उठे हैं। आठ ऑस्कर हासिल कर फिल्म ने चारों तरफ धूम मचा दी है।

