अंबानी बंधु दुनिया के रईस सीईओ में
अंबानी भाइयों मुकेश व अनिल की संयुक्त संपत्ति में से 650 अरब रु. कम हो गए, फिर भी दुनिया के 10 रईस सीईओ में दोनों का रुतबा बरकरार है। सुनील भारती मित्तल भी इस क्लब में शामिल हो गए हैं। लक्ष्मीनिवास मित्तल दो पायदान जरूर पीछे खिसक गए हैं। रुतबेदार दस सीईओ में पिछले साल भी 4 भारतीय थे और इस बार भी उतने ही हैं। यह क्रम दिया है फोर्ब्स की सूची में। सबसे ऊपर अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे हैं। लक्ष्मी मित्तल को पीछे किया है ओरेकल प्रमुख लैरी एलिसन ने। मित्तल दूसरे से लुढ़कते हुए चौथे स्थान पर आ गए हैं। एक पायदान चढ़ते हुए तीसरे स्थान पर मुकेश अंबानी हैं, जबकि सातवें से छठे क्रम पर अनिल अंबानी आ गए हैं।