• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. एनआरआई गतिविधि
  4. महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय को नौ महीने की सजा
Written By भाषा

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय को नौ महीने की सजा

महिला से छेड़छाड़
महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक 26 वर्षीय भारतीय को नौ महीने के कारावास की सजा दी गई है।
 
द स्ट्रैट्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सात नवंबर को नशे की हालत में एस. इलियाराजा ने एक इमारत की लिफ्ट में यह अपराध किया।
 
अदालत में कल बताया गया कि इलयाराजा ने 39 वर्षीय ब्यूटीशियन के साथ दो बार बदतमीजी करने की कोशिश की। महिला ने उस पर छाते से वार किया, जिसके बाद वह वहां से भाग गया।
 
इलियाराजा के वकील ने दलील दी कि उसने पहली बार कोई अपराध किया है और वह भी शराब के नशे में। हालांकि अदालत ने इलयाराजा की कम सजा की मांग को ठुकरा दिया। इलियाराजा को इसके लिए दो साल के कारावास और जुर्माना दोनों की सजा हो सकती थी।