• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
Written By भाषा

देवानी के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई पूरी

भारतीय कारोबारी
FILE

लंदन। भारतीय मूल के कारोबारी एवं दक्षिण अफ्रीका में हनीमून के दौरान अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी शेरिन देवानी के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई शुक्रवार को लंदन की अदालत में लगभग पूरी हो गई।

33 वर्षीय देवानी पर अपनी पत्नी ऐनी की नवंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हत्या की साजिश रचने का आरोप है इसलिए वहां मुकदमा चलाए जाने के लिए उसकी तलाश है।

वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में 5 दिन तक चली सुनवाई पूरी हो गई। मुख्य मजिस्ट्रेट होवार्ड रिडले द्वारा 24 जुलाई को इस मामले में फैसला दिया जाएगा। (भाषा)