• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
Written By भाषा

घायल भारतीय बहरीन के अस्पताल से लापता

भारतीय
FILE

बहरीन के एक अस्पताल में 40 प्रतिशत जली हुई अवस्था में भर्ती एक भारतीय व्यक्ति अस्पताल से कथित रूप से गायब हो गया है।

भारतीय के गायब होने के बाद अटकलें लगना शुरू हो गई हैं कि शायद वह देश में ‘अवैध’ श्रमिक था।

इस व्यक्ति की पहचान आंध्रप्रदेश के स्वागत के रूप में हुई है। रविवार को इकेर गांव में दंगाइयों और पुलिस के बीच झड़पों के दौरान एक बम विस्फोट में वह 40 प्रतिशत जल गया था।

‘गल्फ डेली न्यूज’ ने आज खबर दी कि वाहन संचालक स्वागत बम की चपेट में आने के वक्त खुदाई के काम में लगा था। (भाषा)