मेट्रो स्टेशन पर मिलेंगे ऑटो एक्सपो के टिकट
ऑटो एक्सपो के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने टिकट बिक्री के दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और बुक माय शो का चयन किया गया है।ऑटो एक्सपो का आयोजन दिल्ली में 7 से 11 फरवरी तक दिल्ली में किया जाएगा। इस शो के टिकट दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर 11 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगे। ऑटो एक्सपो 2014 के टिकट सुबह 11 से 7 बजे तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।इस ऑटो एक्सपो में लगभग 47 कंपनियां भाग ले रही हैं जो करीब 69 पैसेंजर कार, यूटीलिटी विहिकल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और कुछ कमर्शियल विहिकल भी लॉन्च करेंगी। 7 तारीख से यह एक्सपो शुरू होगा और 11 तारीख तक चलेगा।एक्सपो दो जगहों पर होगा। एक तो प्रगति मैदान में, जहां पर कॉंपोनेंट दिखाए जाएंगे और दूसरा ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में जहां पर कार, बाइक्स और अन्य लॉन्चिंग होंगी।सूत्रों के मुताबिक यह माना जा रहा है कि इस एक्सपो में टाटा मोटर्स की तरफ से सबसे अधिक गाड़ियां लॉन्च होंगी। टाटा लगभग 11 गाड़ियां लॉन्च कर सकता है जिनमें 7 टाटा मोटर्स की जबकि 4 जैगुआर और लैंड रोवर के कोलैबोरेशन की होंगी।
किस दिन के टिकट, कितने में...
दिन | तारिख | बिजनेस अवर्स | जनरल अवर्स |
शुक्रवार | 7 फरवरी 2014 | 1000 Hrs - 1300 Hrs (500 रुपए) | 1300 Hrs -1800 Hrs (200 रुपए) |
शनिवार | 8 फरवरी 2014 | | 1000 Hrs - 1900 Hrs (300 रुपए) |
रविवार | 9 फरवरी 2014 | | 1000 Hrs - 1900 Hrs (300 रुपए) |
सोमवार | 10 फरवरी 2014 | 1000 Hrs - 1300 Hrs (500 रुपए) | 1300 Hrs -1800 Hrs (200 रुपए) |
मंगलवार | 11 फरवरी 2014 | 1000 Hrs - 1300 Hrs (500 रुपए) | 1300 Hrs -1700 Hrs (200 रुपए) |