सम्बंधित जानकारी
- Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी, 3 या 4 अक्टूबर? तिथियों को लेकर करें कन्फ्यूजन दूर
- Shardiya Navratri 2024 Date: शारदीय नवरात्रि 2024 की तिथियां जानें
- Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का इतिहास, कैसे शुरुआत हुई इस उत्सव की?
- Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा के लिए कब है कलश स्थापना?
- Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं
Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि के व्रत का समापन कब करें, 11 या 12 अक्टूबर को?
Shardiya navratri paran 2024: शारदीय नवरात्रि पारण अक्टूबर दिनांक और समय
Shardiya Navratri 2024 date october 2024: इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक रहेगा। पंचमी, अष्टमी और नवमी तिथि की दिनांक को लेकर मतभेद होने के कारण सभी यह जानना चाहते हैं कि नवरात्रि के व्रत का पारण कब करें। पारण यानी व्रत कब खोलें, क्योंकि 11 अक्टूबर को अष्टमी के साथ नवमी भी है और 12 अक्टूबर को भी नवमी रहेगी।
• शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर घटस्थापना से होगी।
• शारदीय नवरात्रि में पंचमी तिथि दो दिन रहेगी। अष्टमी रहेगी 11 अक्टूबर को।
• शारदीय नवरात्रि में नवमी के दिन जवारे का विसर्जन होगा।
• शारदीय नवरात्रि में नवमी और दशहरा 12 अक्टूबर को रहेगा। इसी दिन पारण होगा।
1. नवरात्रि पर जवारे विसर्जन का समय नवमी तिथि के समापन के बाद करते हैं।
2. जिन लोगों के घरों में सप्तमी की पूजा होती है वे सप्तमी को पारण करते हैं।
3. जिन लोगों के घरों में अष्टमी की पूजा होती है वे अष्टमी को पारण करते हैं।
4. जिन लोगों के घरों में नवमी की पूजा होती है वे नवमी को पारण करते हैं।
navratri 2024
अष्टमी का पारण : 11 अक्टूबर 2024 शुक्रवार के दिन अष्टमी तिथि दोपहर 12:06 बजे तक रहेगी इसके बाद अष्टमी का पारण कर सकते हैं।
नवमी का पारण : 12 अक्टूबर 2024 शनिवार के दिन नवमी तिथि सुबह 10:58 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी का पारण कर सकते हैं। उदयातिधि के अनुसार इसी दिन नवमी रहेगी।
नवरात्रि के उपवास का पारण : यदि जो लोग पूरे 9 दिन ही उपवास कर रहे हैं वे चाहे तो 12 अक्टूबर शनिवार को नवमी की शाम को पारण कर सकते हैं। 12 अक्टूबर को ही नवरात्रि के व्रत का समापन होगा।
