सम्बंधित जानकारी
- Story Chaitra Navratri 2020: 25 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की आराधना, पढ़ें पावन कथा
- chaitra navratri 2020 : कोरोना वायरस का चैत्र नवरात्रि पर असर, करें सत्संग, रहें घर पर
- चैत्र नवरात्रि 25 मार्च 2020 : कब और कैसे करें कलश स्थापना, जानिए शुभ मुहूर्त
- चैत्र नवरात्रि में करें ये 5 कार्य, होगी मनोकामना पूर्ण
- चैत्र नवरात्रि : जानिए कौन हैं माता वनदुर्गा
मां शैलपुत्री की आरती : शैलपुत्री मां बैल पर सवार, करें देवता जय जयकार
Shailputri Devi Aarti 2020
नवरात्रि के पहले दिन की जाती है मां शैलपुत्री की पूजा। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं मां शैलपुत्री की आरती..
शैलपुत्री मां बैल पर सवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।
