1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. शारदीय नवरात्रि
  4. navratri mein jaware ka mahatva

Navratri 2020 : नवरात्रि पर जवारे क्यों उगाए जाते हैं

नवरात्रि का पर्व
नवरात्रि पर ज्वारे उगाए जाते हैं। घट स्थापना के ही दिन माता की चौकी के सामने जवारे बोए जाते हैं। मान्यता है नवरात्रि पर जौ बोना बहुत ही शुभ होता है। 
 
कलश के सामने मिट्टी के पात्र में जौ को बोया जाता है। नवरात्रि में जौ इसलिए बोया जाता है क्योंकि सृष्टि की शुरुआत में जौ ही सबसे पहली फसल थी। जौ उगने या न उगने को भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान के तौर पर देखा जाता है। 
 
अगर जौ तेज़ी से बढ़ते हैं तो घर में सुख-समृद्धि आती है। जवारे जिन घरों में तेजी से बढ़ते हैं तो मां दुर्गा के आशीर्वाद से उनके घरों में खुशियां और समृद्धि भी उतनी ही तेजी से आती हैं। 

अगर ये बढ़ते नहीं और मुरझाए हुए रहते हैं तो भविष्य में किसी तरह के अनिष्ट का संकेत देते हैं।
 
पीले और सामान्य जौ आने पर उस वर्ष जीवन भी साधारण रहेगा ऐसा माना जाता है। 

अगला लेख
Musical Aerobics : गरबे के साथ सेहत भी बनाएं, म्यूजिकल एरोबिक्स है नया ट्रेंड