सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि के 9 दिनों में क्या-क्या खरीदें, माता रानी हो जाए प्रसन्न, पढ़ें ये खास जानकारी
- दुर्गा माता के स्वरूप : नवदुर्गा में किस माता का कैसा है रूप, जानिए
- नवरात्रि 2021 : 9 दिन यह 13 काम भूलकर भी न करें, बचकर रहें
- नवरात्रि व्रत नियम : इन 10 नियमों के अनुसार ही करें उपवास
- देवी दुर्गा का वाहन शेर ही क्यों है? जानिए राज
Devi Kushmanda ki Aarti : नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की यह आरती
Kushmanda ki Aarti
सृष्टि की आदिस्वरूपा या आदिशक्ति मानी जाने वाली मां कूष्मांडा की नवरात्रि में चौथे दिन आराधना की जाती है। यहां पढ़ें उनकी आरती-
मां कूष्मांडा की आरती-
चौथा जब नवरात्र हो, कूष्मांडा को ध्याते।
जिसने रचा ब्रह्मांड यह, पूजन है उनका
आद्य शक्ति कहते जिन्हें, अष्टभुजी है रूप।
इस शक्ति के तेज से कहीं छांव कहीं धूप॥
कुम्हड़े की बलि करती है तांत्रिक से स्वीकार।
पेठे से भी रीझती सात्विक करें विचार॥
क्रोधित जब हो जाए यह उल्टा करे व्यवहार।
उसको रखती दूर मां, पीड़ा देती अपार॥
सूर्य चंद्र की रोशनी यह जग में फैलाए।
शरणागत की मैं आया तू ही राह दिखाए॥
नवरात्रों की मां कृपा कर दो मां
नवरात्रों की मां कृपा कर दो मां॥
