Hanuman Chalisa
✕

Garba Look Hairstyle: इन सुंदर हेयरस्टाइल से बनाएं अपना गरबा लुक खास

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (13:07 IST)
garba look hairstyle
गरबा की तालियों और डांडिया की खनखनाहट में नचाने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि नवरात्रि का त्यौहार नज़दीक आ गया है। देश के हर राज्य में नवरात्रि के गीत और गरबों की धूमधाम देखने के लिए मिलती है। कई जगह गरबा एवं डांडिया नाईट भी आयोजित की जाती है जिसमें हजारों से लेकर लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।

इस गरबा आप भी अपने ऑउटफिट और मेकअप लुक को तैयार करे लें। मेकअप के साथ एक सुंदर हेयर स्टाइल भी गरबा लुक के लिए बहुत ज़रूरी है। आप भी इस गरबा लुक को खास बनाने के लिए इन हेयर स्टाइल आईडिया को ट्राई कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन आईडिया के बारे में.....

1. यह हेयर स्टाइल काफी ज्यादा ट्रेंड में है और आप भी अपनी सुंदर गरबा ड्रेस के लिए यह हेयर स्टाइल ट्राई कर सकते हैं। आप किसी की मदद से इस तरह का हेयर स्टाइल बना सकते हैं। जेल या हेयर क्रीम की मदद से इस तरह का हेयर स्टाइल काफी आसानी से बन जाएगा और आपका हेयर स्टाइल क्लीन भी लगेगा। 

2. बॉलीवुड से लेकर इंस्टाग्राम तक इस तरह के बन यानी जुड़ा काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। आपको बन के लिए इस तरह की ज्वेलरी आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगी। साथ ही इस तरह के हेयर स्टाइल में आपको हैवी ज्वेलरी पहननी चाहिए जिससे आपका लुक अधुरा न लगे। 

3. इस तरह की हेयर क्लिप बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं और आप ऑनलाइन स्टोर से यह क्लिप ऑर्डर कर सकते हैं। अगर आपके बाल इतने ज्यादा घने नहीं हैं तो आप कर्ल की मदद से अपने बालों में वॉल्यूम ला सकते हैं। लंबे बालों में यह हेयर स्टाइल बहुत खूबसूरत लगेगा। 

4. यह हेयर स्टाइल काफी यूनिक और स्टाइलिश है। आप अपनी पुरानी ज्वेलरी से इस तरह के घुंघरू निकाल सकते हैं और बालों में लगा सकते हैं। यह स्टाइल गरबा के लिए बहुत स्पेशल लगेगा। साथ ही आप अन्य ज्वेलरी के साथ भी अपने बालों में ऐसा एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। 

5. अगर आपकी ड्रेस या मेकअप सिंपल है तो यह हेयर स्टाइल आपके लुक को स्टाइलिश बना सकते है। आप पार्लर या अपनी दोस्त की मदद से इस तरह का हेयर स्टाइल बना सकते हैं। आपको किसी भी स्टेशनरी या पार्टी शॉप पर इस तरह के फेदर फिल जाएंगे। आप अपनी पसंद या ड्रेस के अनुसार रंग चुन सकते हैं। 
ALSO READ: Garba Makeup Look: इन 5 बॉलीवुड स्टाइल में करें गरबा मेकअप

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Narak Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी पर कब करें पूजा और अभ्यंग स्नान? जानें सटीक शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, विधि और कथा

Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त, नोट करें संपूर्ण पूजन विधि, सामग्री और कथा

नरक चतुर्दशी पर इस मुहूर्त में करें हनुमान पूजा, सभी संकट हो जाएंगे दूर, नरक के भय से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

सभी देखें

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

धनतेरस पर आरोग्य की पूजा करें, अपने डॉक्टर को धन्यवाद दें

Dhanteras 2026: धनतेरस पर इस सरल विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें सटीक शुभ मुहूर्त और सामग्री

मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं ग्रहों के सेनापति, इन 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

धनतेरस पर इन चीजों की है सबसे ज्यादा मांग, बर्तन-सोने के साथ छाए ये नए ट्रेंड्स, जानें क्या खरीद रहे हैं लोग?

अगला लेख