dharma sangrah
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

'आप' ना समर्थन लेगी, ना देगी...

गाजियाबाद, Tuesday, 10 December 2013 (17:45 IST)

Widgets Magazine

FILE
गाजियाबाद। दिल्ली में गठन को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी ने फिर कहा कि वह ना तो भाजपा या से लेगी ना ही उन्हें समर्थन देगी क्योंकि पार्टी का गठन उनके विकल्प के तौर पर किया गया है।

पार्टी संयोजक के घर पर 'आप' के शीर्ष नेताओं की एक बैठक के बाद पार्टी ने कहा कि वह सरकार गठन का दावा नहीं करेगी और विपक्ष में बैठना पसंद करेगी।

'आप' के नेता प्रशांत भूषण ने कहा, हम भाजपा या कांग्रेस का समर्थन नहीं कर सकते क्योंकि 'आप' का गठन उनके विकल्प के तौर पर किया गया है। लोगों ने हमारा समर्थन किया ताकि हम देश में एक वैकल्पिक राजनीति की स्थापना कर सकें। भाजपा को मुद्दा आधारित समर्थन देने के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह एक व्यक्तिगत टिप्पणी थी।

उन्होंने कहा, मैंने टीवी पर एक बहस के दौरान जो कहा वह मेरी व्यक्तिगत टिप्पणी थी..यह एक बयानबाजी थी..भाजपा और कांग्रेस के लिए हमारी तरह की राजनीति करना असंभव है। भूषण ने कहा, हमारा रुख रहा है कि हम ना तो भाजपा से समर्थन लेंगे ना ही भाजपा को समर्थन देंगे। (भाषा)



Read more on :  
आम आदमी पार्टी भाजपा कांग्रेस दिल्ली सरकार समर्थन अरविन्द केजरीवाल
Widgets Magazine