मंगलवार, 9 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 7 november 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 (15:55 IST)

बिहार की 122 सीटों पर तेज हुआ चुनाव प्रचार, सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi : बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद अब सभी राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण की 122 सीटों पर अपनी ताकत झोंक दी है। यहां 11 नवंबर को मतदान होना है। पल पल की जानकारी... 


03:55 PM, 7th Nov
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के भागलपुर में एक चुनावी सभा में कहा अडानी, अंबानी को बैंकों से लोन मिलता और आसानी से उनका माफ ही होता है। वहीं किसानों, मजदूरों और बुनकरों को ना लोन मिलता है और नहीं उनका कर्ज माफ माफ होता है? ALSO READ: भागलपुर में राहुल गांधी बोले, क्या भाजपा सरकार ने कभी किसानों का कर्ज माफ किया?

02:41 PM, 7th Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का ज्यादा मतदान यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता ने संभाल लिया है। ALSO READ: औरंगबाद में पीएम मोदी ने बताया, क्या है पहले चरण में ज्यादा मतदान के मायने?
 

12:07 PM, 7th Nov
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों पर सड़कों से हटाने का आदेश दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आवारा पशुओं को स्कूलों और अस्पतालों में जाने से रोका जाए। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों से भी आवारा पशुओं को हटाया जाए। ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाएं, अस्पतालों और स्कूलों में घुसने से रोकें

12:07 PM, 7th Nov
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण 200 से ज्यादा उड़ानों में देरी हो गई। उड़ानों के लिए जरूरी फ्लाइट प्लान्स ऑटोमैटिक तरीके से नहीं बन पा रहे हैं, इनको मैन्युअली प्रोसेस किया जा रहा है। ALSO READ: दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी, 200 उड़ानों पर पड़ा असर

10:06 AM, 7th Nov
प्रधानमंत्री मोदी इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक चलने वाले एक साल के राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जब 1905 में विदेशी हुकूमत ने बंग भंग के माध्यम से भारत की भुजाओं को काटने का फैसला किया, तब भी इस गीत ने सभी भारतीयों को एकजुट होकर इसका विरोध करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के दौरान, जब भी स्वतंत्रता सेनानियों ने कोई स्लोगन दिया, वंदे मातरम उसका हिस्सा बना। यह एक ऐसा मंत्र बन गया जिसने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांध दिया, जिससे एक व्यक्ति जाति, पंथ और धर्म से ऊपर उठकर अपने राष्ट्र के बारे में सोच सके।

07:39 AM, 7th Nov
-बिहार में तेज हुआ दूसरे चरण का चुनाव प्रचार। 
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज औरंगाबाद और भभुआ में 2 रैलियों को संबोधित करेंगे।
-पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भागलपुर और जमुई 2 जनसभाएं। आज पूर्णिया में रोडशो भी करेंगे अमित शाह।
-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‍डा 7 नवंबर को पूर्वी चंपारण में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
-नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी राज्य में 2 रैलियां करेंगे। तेजस्वी यादव 17 जनसभाएं करेंगे।
-पहले चरण की तहत बिहार की 121 सीटों पर हुआ 64.66 फीसदी मतदान।

07:36 AM, 7th Nov
दिल्ली में आनंद विहार के आसपास आज सुबह धुंध की एक परत छाई हुई है। CPCB के अनुसार, इलाके में AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 329 है, जिसे 'बेहद खराब' श्रेणी में रखा गया है।