dharma sangrah
✕

Z+ सिक्योरिटी लेने पर कितना खर्च होता है, जानिए कैसी होती है मुकेश अंबानी को मिली VVIP हाई लेवल की सुरक्षा

Updated: बुधवार, 1 मार्च 2023 (13:23 IST)
भारत के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी और उनके परिवार को भारत के साथ ही विदेशों भी Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी जाएगी। इस सुरक्षा का खर्चा अंबानी परिवार उठाएगा। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। 
 
Z+ सिक्योरिटी भारत में VVIP की सबसे हाई लेवल की सुरक्षा है, इसके तहत 6 सेंट्रल सिक्योरिटी लेवल होते हैं। माना जाता है कि Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी पर प्रति व्यक्ति 40 से 45 लाख रुपए महीना खर्च होता है।

यह प्रधानमंत्री को मिलने वाली SPG सुरक्षा के बाद दूसरे स्तर की सबसे तगड़ी सिक्योरिटी है। इसमें VVIP की सुरक्षा में 58 जवान तैनात रहते हैं। 5 या उससे ज्यादा बुलेटप्रूफ कारें भी होती हैं। 
 
10 NSG या आर्म्ड स्टैटिक गार्ड होते हैं। इसके अलावा 15 पुलिस कमांडो, 6 PSO, 24 जवान, 5 वॉचर्स, एक इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर बतौर इंचार्ज रहता है। इनके अलावा VVIP के घर आने-जाने वाले लोगों की जांच के लिए 6 जवान और छह प्रशिक्षित ड्राइवर भी होते हैं। 
 
बता दें कि मुकेश अंबानी Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी पाने वाले देश के पहले बिजनेसमैन हैं।  इसका कारण सिक्योरिटी खुफिया एजेंसियों के तरफ से उन पर आतंकी हमले के खतरे की आशंका की रिपोर्ट है।  इसके पहले भी मनमोहन सरकार ने अंबानी और उनके परिवार को 2013 में Z कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई थी। इसे अब Z+ कर दिया गया है। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख