sawan somwar

Yogi Adityanath ने यह क्या कह दिया, यदि कोई मरने के लिए आ रहा है तो जिंदा कैसे जाएगा...

Updated: बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (19:02 IST)
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC को लेकर जारी विरोध के बीच उत्तर प्रदेश मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद और भड़क सकता है। 
 
मुख्यमंत्री योगी ने राज्य विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए के विरोध में राज्य में भड़की हिंसा के दौरान पुलिस की गोली से कोई नहीं मारा गया। सभी लोग दंगाइयों की गोली से मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई लोगों को निशाना बनाने के इरादे से सड़क पर आता है तो फिर या तो वह मारा जाता है या फिर पुलिसकर्मी। 
 
प्रदर्शनकारियों को परोक्ष रूप से निशाने पर लेते हुए योगी ने कहा कि अगर कोई मरने के लिए आ ही रहा है तो वो जिंदा कहां से हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि यूपी में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भड़की हिंसा में 22 लोगों की मौत हो गई थी। अभी भी कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ में प्रदर्शन जारी है।
 
सीएम योगी ने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं है, मगर हिंसा में शामिल लोगों को बख्‍शा नहीं जाएगा। मुख्‍यंमत्री ने सवाल किया कि क्या हमें जिन्ना के सपनों के लिए काम करना है या फिर गांधी के। उन्होंने कहा कि पुलिस की तारीफ की जानी चाहिए कि दिसंबर की हिंसा के बाद राज्य में दंगे नहीं हुए। 

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

ट्रंप की टैरिफ नीति से बिगड़े समीकरण, भारत, चीन और रूस के गठबंधन से बढ़ेगी अमेरिका की टेंशन

‘GDP ग्रोथ का जश्न आम आदमी कैसे मनाए?’ खरगे ने PM मोदी पर साधा निशाना, बेरोजगारी-महंगाई से लेकर असमानता तक गिनाईं चुनौतियां

पीएम मोदी का नया मंत्र- Wed in India, आखिर क्या है इसके मायने?

दवाओं पर अब तक लागू नहीं हुआ नया नियम, पूरी स्‍ट्रिप खरीदने को मजबूर मरीज, पैकेजिंग बदली तो बढ़ेगा जेब पर भार

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

अगला लेख