Hanuman Chalisa

अप्रैल 2024 तक रहेगा अल नीनो का प्रभाव, पूरी दुनिया के जल स्तर में आएगी कमी

बुधवार, 8 नवंबर 2023 (19:49 IST)
WMO's statement regarding El Nino phenomenon : विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने एक नई जानकारी में कहा है कि अल नीनो घटनाक्रम के कम से कम अप्रैल 2024 तक जारी रहने की उम्मीद है, जिससे मौसम का मिजाज प्रभावित होने तथा जमीन और समुद्र के तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अल नीनो स्थिति (मध्य प्रशांत महासागर में सतही जल का असामान्य रूप से गर्म होना) के अगले साल दक्षिण-पश्चिमी मानसून के मौसम को प्रभावित करने की संभावना नहीं है।
 
अक्टूबर के मध्य तक, मध्य-पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान और अन्य वायुमंडलीय और समुद्री संकेतक अल नीनो, अल नीनो/दक्षिणी चक्र (ईएनएसओ) के गर्म चरण के अनुरूप हैं।
 
डब्ल्यूएमओ ने एक बयान में कहा कि अल नीनो घटना जुलाई-अगस्त के दौरान तेजी से विकसित हुई और सितंबर तक मध्यम स्तर तक पहुंच गई, तथा नवंबर 2023 से जनवरी 2024 में एक मजबूत घटना के रूप में इसके चरम पर पहुंचने की संभावना है। असाधारण रूप से मजबूत अल नीनो और जलवायु परिवर्तन की दोहरी मार के कारण रिकॉर्ड पर पिछला सबसे गर्म वर्ष 2016 था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Live : पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

Maharashtra Rain: मुंबई में भारी बारिश का कहर, नासिक में बादल फटने की चेतावनी

यूपी में 12 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महायज्ञ, 1 दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

दुर्गा स्क्वॉड कैसे बदलेगा बंगाल में महिला सुरक्षा का हाल?

SIT जांच में बड़ा खुलासा, 40 दिनों में 70 बार चढ़ावे की चोरी, गिनती कक्ष में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

अगला लेख