• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Will the women of India now apply vermillion given by BJP
Last Modified: गुरुवार, 29 मई 2025 (13:55 IST)

क्या अब भारत की महिलाएं भाजपा का दिया सिंदूर लगाएंगी?

नेहा सिंह राठौर ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

Social media influencer Neha Singh Rathore
Neha raised Singh Rathore questions on BJP campaign: सरकार की कटु आलोचक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर नेहा सिंह राठौर ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या अब देश अब महिलाएं भाजपा नेताओं का दिया हुआ सिंदूर लगाएंगी? क्या यह हिन्दू संस्कृति और परंपरा का अपमान नहीं है? सारे धर्मगुरु क्यों चुप हैं? अंधभक्तों को क्यों सांप सूंघ गया है?
 
क्या भाजपा नेताओं का सिंदूर लगाएंगी महिलाएं : उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को मोदी सरकार घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत महिलाओं को उपहार स्वरूप सिंदूर दिया जाएगा। 9 जून से इसकी शुरुआत होगी। सरकारके इस फैसले की तीखी आलोचना करते हुए नेहा सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि क्या अब देश की महिलाएं भाजपा नेताओं का दिया सिंदूर लगाएंगी? क्या ये हिंदू संस्कृति और परंपरा का अपमान नहीं है? सारे धर्मगुरु चुप क्यों हैं? अंधभक्तों को सांप क्यों सूंघ गया है? क्या पवित्र सिंदूर भाजपा के चुनाव प्रचार का सामान है? गजब अंधेर है! 
दरवाजे के पीछे से डांटिएगा : एक अन्य वीडियो पोस्ट में नेहा सिंह ने कहा- मैं बिहार और पूरे देश की महिलाओं से कहूंगी जब भी भाजपा वाले सिंदूर लेकर आपके घर आएं तो आप लोग बाहर न निकलें। …आप लोग बंद दरवाजे के पीछे से ही डांट दीजिएगा और बताइयेगा कि किसी पराए मर्द के हाथ का सिंदूर नहीं लिया जाता है। उन्होंने लिखा कि सिंदूर, बिंदी, बिछिया, महावर, कंघी, नेलपॉलिश, तीज, खिचड़ी, गवना, दोंगा, कोहबर, माड़ो, छट्ठी, बरही…इन सब से आपको क्या मतलब है? घर-घर रोजगार दीजिए…तमाशा मत कीजिए।
 
एक्स पर लोगों ने भी मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मनोज शर्मा ने लिखा- अब नौटंकी हद से ज्यादा हो गई है। अगर किसी महिला के पति अलावा और फुक्के सिन्दूर देने आएं तो उन्हें भगाना ही धर्म है। राहुल देव ने लिखा- किसी पराए मर्द का सिंदूर नहीं लिया जाता, लेकिन मेरी जानकारी के हिसाब से बिहार में सिंदूर अगर उपहार स्वरूप दिया जाए तो सुहाग के लिए लंबी उम्र का आशीर्वाद माना जाता हैं। साइबर स्केनिंग नामक हैंडल से लिखा गया- फिर तो जो मर्द दुकानदार सिंदूर बेचते है फड़ी पर, दुकान पर उनका क्या? सिंदूर लगा नहीं रहे, देने को कह रहे हैं। सिंदूर को भेंट स्वरूप भी दिया जाता है। आपके घर की औरतों ने ना जाने कितनी बार लिया होगा किसी ना किसी मर्द दुकामदार से सिंदूर। 
  
यूपी सरकार देगी सिंदूरदानी : यूपी के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने हाल ही में कहा था कि बुधवार को घोषणा की कि राज्य की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दुल्हनों को अब उपहार के रूप में सिंदूर दानी (सिंदूर रखने के लिए एक डिब्बी नुमा सौंदर्य सामग्री) भेंट की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सिंदूरदानी उपहार में देने का यह विचार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। यह परंपरा और महिलाओं की गरिमा के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। (वेबदुनिया/एजेंसी)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
ये भी पढ़ें
किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश