• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. will sonia gandhi go to rajyasabha in rajasthan
Last Updated : शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (15:42 IST)

क्या राजस्थान से राज्यसभा जाएंगीं सोनिया गांधी?

sonia gandhi
Sonia Gandhi news in hindi : राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस और भाजपा ने कमर कस ली है। कहा जा रहा है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा का रास्ता तय कर सकती है।
 
राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ. मनमोहन सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाए जाने का अनुरोध किया है।
 
खाली हो रही इस सीट पर पार्टी किसी दिग्गज नेता को उच्च सदन भेजने पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी खुद इस सीट से चुनाव लड़ सकती है। अगर सोनिया यहां से राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ती है तो उनके स्थान पर अजय माकन को उच्च सदन भेजा जा सकता है।
 
सोनिया गांधी यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद है। फिलहाल पार्टी इस सीट से प्रियंका गांधी को उतारने की तैयारी कर रही है।
 
इधर भाजपा के कोटे से भी 2 सीटें खाली हो रही है। किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हाल ही में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। वहीं भूपेंद्र यादव का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। यहां पर सतीश पुनियां, राजेंद्र राठौड़ जैसे नाम भी है।
 
हालांकि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने हाल ही दावा किया था कि सोनिया गांधी तेलंगाना से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। रेड्डी के इस बयान से पहले तेलंगाना कांग्रेस कमेटी ने भी सोनिया गांधी से तेलंगाना से लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया था।
ये भी पढ़ें
धन्यवाद प्रस्ताव पर बोली BJP, 2047 तक विकसित भारत बनाने का है सरकार का लक्ष्य