sundarkand
✕

क्या भारत भी करेगा परमाणु परीक्षण? क्या हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान के मायने

Updated: शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 (22:17 IST)
Defence Minister Rajnath Singh: पाकिस्तान द्वारा गुप्त तरीके से परमाणु परीक्षण करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बाद भारत ने कहा है कि दूसरे लोग क्या कर रहे हैं, हमें इससे कोई मतलब नहीं। भारत अपनी सुरक्षा व परमाणु नीति को लेकर फैसले सिर्फ अपने हितों के आधार पर और सही समय पर लेगा।
 
भारत सही समय पर लेगा फैसला : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एएनआई से बातचीत में कहा कि भारत पर कोई दबाव नहीं डाल सकता। भारत अपने फैसले खुद लेगा और सही समय पर लेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान क्या कर रहे हैं, इससे हमारी नीति में बदलाव नहीं आएगा। राजनाथ के इस बयान से जाहिर की है जरूरत पड़ने पर भारत एक बार फिर परमाणु परीक्षण कर सकता है। उनका कथन स्पष्ट है कि भारत किसी के आगे झुकेगा नहीं। 
 
पाकिस्तान पर निशाना : दूसरी ओर, भारत ने पाकिस्तान द्वारा परमाणु हथियारों का परीक्षण किये जाने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों के संदर्भ में कहा कि इस्लामाबाद की ‘गुप्त’ परमाणु गतिविधियां दशकों से जारी तस्करी और निर्यात नियंत्रण से जुड़े उल्लंघनों पर आधारित रही हैं। 
 
क्या कहा था ट्रंप ने : ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था रूस, चीन और पाकिस्तान गुप्त रूप से अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू करेगा। उन्होंने पेंटागन को तुरंत समान आधार पर परीक्षण शुरू करने का निर्देश देने का भी दावा किया।
 
भारत की राह पर पाकिस्तान : पाकिस्तान तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और एकीकृत कमान सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख रक्षा सुधारों के तहत ‘रक्षा बलों के कमांडर’ (सीडीएफ) का नया पद सृजित करने की योजना बना रहा है। ‘द न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में बताया कि अनुच्छेद 243 में प्रस्तावित संशोधन के तहत नए सीडीएफ के पद पर विचार किया। उल्लेखनीय कुछ साल पहले भारत ने भी तीनों सेनाओं के प्रमुख के लिए सीडीएस का पद सृजित किया था। पाकिस्तान में यह पद फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को दिया जा सकता है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख