sundarkand

डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने क्‍यों मांगी माफी, जानिए क्‍या था गोमूत्र वाला पूरा मामला?

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (14:13 IST)
डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस ने माफी मांगी है। उन्‍होंने कहा है कि मैंने अनजाने में बयान दे डाला। अगर किसी की भावनाएं आहत हुईं है तो मैं अपनी टिप्‍पणी को वापस लेता हूं। टिप्‍पणी के बाद देशभर में इसे लेकर बवाल है। अनुराग ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि ‘इन लोगों की सोच हिंदू, हिंदी और सनातन धर्म को नीचा दिखाने की है। ये लोग भारत की संस्कृति मिटाने की साजिश रच रहे हैं। सेंथिल कुमार की इस विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर भी अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी चुप क्यों हैं?

बता दें कि सेंथिल की टिप्‍पणी के बाद पूरे देश में इसे लेकर बवाल उठ गया है। जानते हैं क्‍या कहा था उन्‍होंने और अब क्‍यों मांगी माफी है।

क्या है मामला?
दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पर बहस के दौरान डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने कहा, “बीजेपी की ताकत मुख्य रूप से हिंदी राज्यों में और इन्हें हम आप तौर पर गोमूत्र राज्य कहते हैं, वहां चुनाव जीतना है। आप (बीजेपी) दक्षिण भारत में नहीं आ सकते। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में नतीजे देखें। हम वहां बहुत मजबूत हैं

अब मांगी माफी : अब सेंथिल ने अपनी 'गोमूत्र' टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हुए इसे वापस ले लिया है। हिंदी पट्टी के राज्यों के खिलाफ गोमूत्र वाली टिप्पणी पर उन्होंने माफी मांगते हुए कहा— अनजाने में बयान दिया। अगर इससे भावनाएं आहत होती हैं, तो मैं इसे वापस लेता हूं।

मुझे अफसोस है : सेंथिल ने आगे कहा— कल अनजाने में मेरी ओर से दिया गया बयान, अगर इससे सदस्यों और लोगों के वर्गों की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं इसे वापस लेना चाहूंगा। मैं शब्दों को हटाने का अनुरोध करता हूं। मुझे इसका अफसोस है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ‘उन्होंने सदन में की गई टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी। इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां उनके साथ खड़ी थीं। क्या ये पार्टियां देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं? इस देश को कोई बांट नहीं सकता। भारत के कुछ सदस्य जो देश को उत्तर और दक्षिण में विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं, वे अपनी साजिश में असफल होंगे।

अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना : बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सेंथिल कुमार के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के सभी दलों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ‘इन लोगों की सोच हिंदू, हिंदी और सनातन धर्म को नीचा दिखाने की है। ये लोग भारत की संस्कृति मिटाने की साजिश रच रहे हैं। सेंथिल कुमार की इस विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर भी अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी चुप क्यों हैं
Edited by navin rangiyal

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख