Hanuman Chalisa
✕

हावड़ा जंक्शन के पास लोकल ट्रेन का डिब्बा हुआ बेपटरी, ट्रेन सेवाएं आंशिक बाधित

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (12:51 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हावड़ा स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया जिससे ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हुईं। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
 
रेलवे के अधिकारी ने बताया कि बगनान-हावड़ा लोकल का 5वां डिब्बा सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर टिकियापारा और हावड़ा स्टेशन के बीच पटरी से उतर गया, जब ट्रेन पटरी बदल रही थी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। उन्होंने कहा कि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, क्योंकि हावड़ा जाने वाली ट्रेन धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी। रेलवे अधिकारी और इंजीनियर पटरियों की मरम्मत और ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

अगला लेख