sundarkand

कौन हैं कुलदीप कुमार, जो हारकर जीते चंडीगढ़ मेयर चुनाव?

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 (18:41 IST)
who is kuldeep kumar : सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। कोर्ट ने चंडीगड़ मेयर चुनाव के नतीजों को रद्द करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रहे कुलदीप सिंह को मेयर घोषित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने कोर्ट के सामने झूठ बोला था।

सुप्रीम कोर्ट ने आज खुद उन वोटों की जांच की, जिन्हें रिटर्निंग ऑफिसर ने अवैध घोषित कर दिया था। अब फैसले के बाद चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे कुलदीप कुमार। जानते हैं कौन हैं कुलदीप कुमार। बता दें कि कुलदीप कुमार ने चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। कुलदीप कुमार आम आदमी पार्टी से पार्षद भी हैं।

कौन हैं कुलदीप कुमार : कुलदीप कुमार चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेता हैं और वार्ड नंबर 26 से पार्षद हैं। चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करने में कुलदीप कुमार की अहम भूमिका मानी जाती है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ चुनाव में कुलदीप कुमार को मेयर उम्मीदवार घोषित किया था।
kuldeep kumar

कोर्ट का शुक्रिया : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुलदीप कुमार ने कहा है कि मैं, माननीय अदालत का धन्यवाद करता हूं। आज चंडीगढ़ के लोगों की जीत हुई है। ऐसा नहीं है कि बीजेपी को हराया नहीं जा सकता है, बिल्कुल हरा सकते हैं। अगर हम एकजुट होकर लड़ेंगे तो बीजेपी वालों को हर जगह हरा सकते हैं।

कांग्रेस से आए आप में : मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले करीब 6-7 साल कांग्रेस पार्टी में रहे। इसके बाद 2021 में उन्होंने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कुलदीप कुमार की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। कुलदीप कुमार बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जब वे चुनाव हार गए तो रोने लगे थे। उनके रोने का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया था।

क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने : सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली के आरोपों पर अपना फैसला सुना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने कोर्ट के सामने झूठ बोला है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मेयर के लिए फिर से चुनाव नहीं होगा। रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से अवैध घोषित किए गए 8 वोटों को कोर्ट ने वैध करार दिया। इन वोटों के वैध करार दिए जाने के बाद चंडीगढ़ मेयर को लेकर पूरा सियासी समीकरण ही बदल गया।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, सुभाष चंद्रा के NCLT मामले पर उठाए सवाल, बोले- देश में 2 सिस्टम

Nepal Flash Flood : नेपाल बाढ़ में मची तबाही की पूरी कहानी, तस्वीरों में देखें सैलाब का खौफनाक मंजर

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

अगला लेख