शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Western Navy gets alert regarding Corona virus
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (21:33 IST)

Corona virus को लेकर पश्चिमी नौसेना ने कसी कमर

Corona virus को लेकर पश्चिमी नौसेना ने कसी कमर - Western Navy gets alert regarding Corona virus
कोरोना वायरस (Corona virus) को लेकर देशभर में भय का माहौल बना हुआ है। भारत में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 81 मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के प्रमुख 30 हवाई अड्डों पर COVID-19 के संक्रमण को देखते हुए अलग से स्क्रीनिंग कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।

भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान ने मुंबई घाटकोपर में 100 बिस्तरों वाला कैंप लगाया। इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, डब्ल्यूएनसी की टीम ने ईरान से मुंबई लाए गए 44 भारतीय नागरिकों को इसमें स्थानांतरित किया और उनकी जांच की गई।

इन्हें 2 हफ्ते तक चिकित्सा निगरानी में रखा गया। देशभर में फैले भय के बीच पश्चिमी नौसेना कमान हर तरह से मुस्तैद है और हर जगह हर सामग्री पहुंचा रही है। 
ये भी पढ़ें
इंदौर में रंगपंचमी पर Corona Virus का साया, निरस्‍त हुई गेर