biodatamaker

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान, यहां बारिश का अलर्ट

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2026 (13:22 IST)
Weather Update News : मार्च का महीना शुरू होने के साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। खबरों के अनुसार, एक ओर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अभी से काफी गर्मी दिख रही है और तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच चुका है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी, वहीं मैदानी इलाकों और पश्चिमी तटों पर तापमान में बढ़ोतरी और उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। इन राज्यों में बारिश होने के भी आसार हैं।
 

देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज 

मार्च का महीना शुरू होने के साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। एक ओर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अभी से काफी गर्मी दिख रही है और तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच चुका है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है।
ALSO READ: Weather Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

इन राज्यों में बारिश के आसार 

हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी, वहीं मैदानी इलाकों और पश्चिमी तटों पर तापमान में बढ़ोतरी और उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। इन राज्यों में बारिश होने के भी आसार हैं।
 
जम्मू-कश्मीर में 4 से 8 मार्च के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 मार्च को बारिश या बर्फबारी हो सकती है। गुजरात में 4 से 6 मार्च के दौरान और फिर 8 मार्च को गर्म और उमसभरी स्थिति बनी रह सकती है। अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है।
ALSO READ: Weather Update : मैदानी इलाकों में ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी का दिखा असर, 6 राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली में दिख रहा गर्मी का असर

पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महाराष्ट्र के अकोला में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम के लिए असामान्य रूप से अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी का असर साफ दिखाई देगा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर रह सकता है।

इस साल जल्दी दस्तक दे सकती है गर्मी

दिन में तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण दोपहर का समय असहज रह सकता है। बिहार में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ऊपर बने हुए हैं। कई जिलों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मार्च की शुरुआत में ही तापमान का सामान्य से काफी ऊपर पहुंच जाना इस बात का संकेत है कि इस साल गर्मी जल्दी दस्तक दे सकती है।
ALSO READ: Weather Update : फिर पलटा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 7 मार्च के बीच जम्मू कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है। दक्षिण केरल में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में अगले 3–4 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
 
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरा।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

Independence Day 2026 : लालकिले की सुरक्षा के लिए एंटी-ड्रोन शील्ड तैनात, 20 हजार से ज्यादा लोगों की जांच; दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश में इन 47 पुलिस अफसरों और जवानों का मिलेंगे पदक, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मान

प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

अगला लेख