Hanuman Chalisa

Weather Update : दिल्‍ली को मिली सर्दी से राहत, कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (09:22 IST)
नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर में अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है।इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश और हिमपात हो सकता है। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा।मौसम विभाग ने आज और कल हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फरवरी के महीने में पिछले दो वर्ष में दर्ज यह सबसे अधिक तापमान था।अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के दिन और रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश और हिमपात हो सकता है।पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक दिन के तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन कई जगह बादल छाए रहेंगे। हालांकि रात में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

पहाड़ों में आज से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

अमेरिकी नागरिकता के पक्ष में फैसले से क्यों खुश हैं भारतीय

दतिया से टिकट कटने के बाद छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, कहा पार्टी फोरम पर रखूंगा बात, समर्थकों से भी की अपील

Weather Update: 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में 400+ सड़कें बंद, सहारनपुर में भारी बारिश से कब्रें क्षतिग्रस्त

AI का नया कारनामा! मास्को में दो ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने की शादी, रोबोट डॉग लाया ब्रेस्लेट्स

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख