dharma sangrah
✕

राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, इंदिरा गांधी ने 50 बार 356 का दुरूपयोग किया

Updated: गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (15:43 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि हमने काम से लोगों का भरोसा जीता। जानिए क्या बोले पीएम मोदी...

-राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण के दौरान जमकर हंगामा।
-पीएम मोदी ने कहा-हम पर राज्यों को परेशान करने का आरोप लगा।
-इंदिरा गांधी ने 50 बार 356 का दुरूपयोग किया।
-उन्होंने 90 बार चुनी हुई सरकार गिराई।
-देश किसी परिवार की जागीर नहीं।
-उनकी पीढ़ी नेहरू सरनेम क्यों नहीं लगाती। नेहरू सरनेम लगाने में क्या शर्मिंदगी।
-हम आधुनिक भारत का सपना स्वीकार कर रहे हैं।
-आज हम देश में ड्रोन बना रहे हैं। ड्रोन की मदद से दवाई पहुंचाई जा रही।
-डिजिटल लेनदेन में हम लीडर
-5G, AI को देश अपना रहा है।
-यूनिकॉर्न की दुनिया में भारत तीसरे नंबर पर।
-देश में 200 करोड़ वैक्सीनेशन।
-हम देश को विकास का एक ऐसा मॉडल दे रहे हैं जिसमें हित धारकों को उसके सभी अधिकार मिलें।
-देश बार-बार कांग्रेस को नकार रहा है लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रही है। 
-जनधन, आधार और मोबाइल... ये वो त्रिशक्ति है, जिससे पिछले कुछ वर्षों में 27 लाख करोड़ रुपए DBT के माध्यम से सीधा हितधारकों के खातों में गए। 
-इससे 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक रुपया... जो किसी इको-सिस्टम के हाथों में जा सकता था वो बच गया।
-9 साल 48 करोड़ जनधन खाते खोले गए। कर्नाटक में 1.70 करोड़ जनधन खाते खोले गए।
-विकास की गति क्या है, नीयत क्या है, दिशा क्या है, परिणाम क्या है... यह बहुत मायने रखता है। 
-पिछड़ों को सामाजिक न्याय देना जरूरी।
-2014 से पहले 14 करोड़ LPG कनेक्शन थे, हमने 25 करोड़ परिवारों को कनेक्शन दिए।
-हमने राजनीतिक फायदा या घाटा नहीं देखा।
-आधुनिक भारत के निर्माण के लिए Infrastructure, Scale और Speed का महत्व हम समझते हैं। 
-योजनाओं को लटकाना, अटकाना कांग्रेस की शैली।
-हम मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने वाले लोग।
-हम स्थायी समाधान के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
-हम पूर्ण समाधान में विश्वास रखते हैं।
-हमारे कामों से हमारी पहचान बनी।
-हम चुनौतियों से भागने वाले नहीं।
-60 साल कांग्रेस ने गड्डे ही गड्डे किए। कभी समस्या हल नहीं की।
-6 दशक कांग्रेस ने बर्बाद कर दिए। हो सकता है उनका इरादा न हो, लेकिन उन्होंने किए। जब वो गड्ढे खोद रहे थे, 6 दशक बर्बाद कर चुके थे... तब दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे।
-उनके पास कीचड़ मेरे पास, गुलाल। जिसके पास जो उसने उछाल दिया।
-कुछ लोगों की वाणी निराश कर रही है।
-नारेबाजी के बीच पीएम मोदी का भाषण जारी। बेल में नारेबाजी कर रहे हैं विपक्षी सांसद।
-अडाणी मामले में संसद से सड़क तक संग्राम।
-कांग्रेस का संसद के पास शास्त्री भवन पर प्रदर्शन। मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी।
-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटों से भरी पेटियों के साथ किया प्रदर्शन। 
-स्पीच से शब्द हटाने पर मल्लिकार्जुन खरगे नाराज। कहा- मेरी स्पीच में कोई असंसदीय शब्द नहीं था।
<

'मेरी स्पीच में कोई भी असंसदीय शब्द नहीं था। फिर भी आपने चुन-चुनकर कुछ शब्दों को हटाया।

अगर आपको इस पर कुछ संशय था तो आप बात कर सकते थे।'

नेता प्रतिपक्ष @kharge जी की स्पीच से कई शब्द हटाए गए हैं। इसे लेकर उन्होंने सदन में आपत्ति दर्ज कराई। pic.twitter.com/TnRf4iRXMy

— Congress (@INCIndia) February 9, 2023 >
 
-तुर्की (तुर्किये) और सीरिया में भूकंप में 15,000 से ज्यादा की मौत
<

ओडिशा: अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी समुद्र तट पर तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए रेत से कलाकृति बनाई। (08.02) pic.twitter.com/lFxUlhOP8h

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2023 >-भूकंप प्रभावित तुर्की में जिंदगी बचाने के लिए भारत का ऑपरेशन दोस्त जारी।
-राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का राज्यसभा में जवाब देंगे पीएम मोदी।
-सरकार ने आईआरडीए (IRDA), बीमा कंपनियों से 6 बिंदुओं पर गौर करने को कहा। बीमा अनुबंधों में अस्पष्टता और कठोर नीतिगत शर्तों जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की अपील। 

Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtsey : twitter Dr. S. Jaishankar account 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख