manglik dosh calculator
✕

सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किल बढ़ी

Updated: गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (15:00 IST)
कानपुर। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कानपुर पुलिस ने बांग्लादेशी डॉ. रिजवान को भारतीय मूल का प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में आरोपित माना है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।

पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने दाखिल चार्जशीट में डॉ.रिजवान और उनकी पत्नी हिना, ससुर और तीनों बच्चों के खिलाफ विदेशी विषयक अधिनियम से संबंधित चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट में इरफान सोलंकी व पार्षद मन्नू रहमान पर बांग्लादेशी रिजवान के भारतीय मूल के प्रपत्रों को सत्यापित करने का दोषी माना है।

11 दिसंबर को हुई थी गिरफ्तारी : कानपुर पुलिस ने 11 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के कुरला निवासी रिजवान को उसकी पत्नी हिना, सुर खालिद, बेटी रुखसाना और दो नाबालिग बेटों को आर्यनगर के इंपीरियल अपार्टमेंट से गिरफ्तारी पर पुलिस ने दावा किया था कि विधायक इरफान सोलंकी ने लेटर हेड में लिखकर प्रमाण पत्र दिया था।

पुलिस ने उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, बांग्लादेश और भारत का पासपोर्ट, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, विदेशी और भारतीय करेंसी, नशीली दवाइयां समेत सपा विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान के सत्यापित चार निवास प्रमाणपत्र बरामद किए थे। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, षड़यंत्र रचने, विदेशी विषयक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।

क्या बोले ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर : ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक को पनाह देने और प्रपत्र सत्यापित करने के साक्ष्य जांच के दौरान मिले हैं। इरफान और पार्षद मन्नू रहमान को आरोपी मानते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

विदेशी मीडिया भी हैरान! 4 लाख मेहमान, 1000 किलो मटन, 5 लाख मिठाइयां, 6 हेलीपैड और 151 लग्जरी कारों के काफिले ने उड़ाए होश

अगला लेख