शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi and NCR got relief from rain and cold wave
Written By
Last Updated : गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023 (08:46 IST)

Weather Updates: दिल्ली-NCR को बारिश और शीतलहर से राहत, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Updates: दिल्ली-NCR को बारिश और शीतलहर से राहत, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम - Delhi and NCR got relief from rain and cold wave
नई दिल्ली। पहले बारिश का कहर बरपा फिर पछुआ हवा ने राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड की जोरदार वापसी करा दी थी। लेकिन अब मौसम विभाग ने अब राहत की खबर देते हुए कहा है कि अगले 15 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी। अब दिल्ली और एनसीआर को बारिश और शीतलहर से राहत मिली है।
 
आईएमडी के अनुसार यह ठंड ऐसी होगी जिसे आप आसानी से झेल सकेंगे। इसके चलते दिन का तापमान 26°C और रात का 12°C के आसपास बना रहेगा। अब धीरे-धीरे सूर्योदय का टाइम घट रहा है और सूर्यास्त का समय बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश होने के आसार बहुत कम हैं।
 
आईएमडी के मुताबिक आज कुछ इलाकों में हल्की धुंध भी रह सकती है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो रहा है। वह आज पश्चिमी हिमालय में पहुंच सकता है। उसके प्रभाव से ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले मैदानी इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
 
वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तेज बारिश संभव है। श्रीलंका तमिलनाडु तट पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब से बहुत खराब रहेगी। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
 
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर मध्यम बारिश और हिमपात को हल्का देना शुरू कर देगा और यह बारिश और हिमपात की गतिविधियां 4 फरवरी तक जारी रह सकती हैं। देश के उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण उत्तरप्रदेश, झारखंड और विदर्भ के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। जम्मू और कश्मीर, पूर्वी उत्तरप्रदेश, ओडिशा के उत्तरी तट पर हल्की बारिश हुई। दक्षिण तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण केरल में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : आज 2 फरवरी को तमिलनाडु में बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी। श्रीलंका व तमिलनाडु तट पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब से बहुत खराब रहेगी। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर मध्यम बारिश और हिमपात को हल्का देना शुरू कर देगा और यह बारिश और हिमपात की गतिविधियां 4 फरवरी तक जारी रह सकती हैं। देश के उत्तर, पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। 
 
Edited by: Ravindra Gupta