सम्बंधित जानकारी
- Cyclone Montha : चक्रवात मोंथा बनेगा खतरनाक, 100 KM की गति से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में अलर्ट
- Weather Update : पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक फिर बदलेगा मौसम, 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
- पश्चिम बंगाल के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, कई जगह भूस्खलन
- Weather Update : झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, जैसलमेर में पारा 44 के पार
चक्रवात मोंथा ने बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
Weather Update Cyclone Montha : आंध्र प्रदेश में तट से टकराने के बाद खतरनाक चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया। जल्द ही इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। आंध्रप्रदेश के बाद तूफान ओडिसा की ओर रवाना हो गया। इसके असर से आंध्र प्रदेश, ओडिसा, तेलंगाना, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है। ALSO READ: तट से टकराकर कमजोर हुआ चक्रवात मोंथा, तूफानी बारिश से तबाही, ओडिसा में रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में 29, 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम भारत के महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में 29, 30 और 31 अक्टूबर को कई जगह भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश, तेज़ हवाओं, आंधी और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
Cloud mass associated with #CyclonicStorm #Montha over coastal Andhra Pradesh.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 29, 2025
It is likely to move north-northwestwards across coastal Andhra Pradesh and Telangana and #weaken into a #deepdepression during next #3hours and into a #depression during subsequent #6hours. pic.twitter.com/txz9hIVVd3
दक्षिण भारत के केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु में कई जगह 29-31 अक्टूबर के दौरान तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश होगी। मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड में अगले 3 दिन जमकर बादल बरसने का अलर्ट है।
मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अंडमान-निकोबार में कई जगह 29, 30 और 31 अक्टूबर को झमाझम बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश, तेज़ हवाओं और आंधी का भी अनुमान है।
उत्तरप्रदेश में मौसम का एक बार फिर मिजाज बदल गया है और कई जिलों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार उत्तरप्रदेश के पूर्वी जिलों में 29, 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के पूर्वी जिलों में 29 और 30 अक्टूबर को तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही 3 नवंबर को एक नए सिस्टम के एक्टिव होने से राजस्थान के कई जिलों में फिर से बारिश शुरू हो सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta
