manglik dosh calculator
✕

Weather Update : कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, जानिए कहां कैसा है मौसम?

Updated: मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 (10:33 IST)
Weather Update : मानसून की वापसी के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों हिमपात का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ छींटे और तेज हवाओं के साथ ओले पड़ने का भी अनुमान जताया है।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम असम और पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। ओडिशा, झारखंड, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
 
नोएडा, गाजियाबाद, मोहाली, अमृतसर, पंचकुला, हिसार, रोहतक, बीकानेर, कोटा व उदयपुर में सोमवार को तेज बारिश हुई। इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आई। बिहार में लगातार बारिश से कोसी, कमला बलान, जीवछ तथा कमला नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई।
 
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी : बर्फबारी की वजह से हिमाचल में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक कमी आई है। केलांग में न्यूनतम पारा शून्य तक पहुंच गया है। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग ठप है। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, कुलगाम में हिमपात हुआ है। डोडा के चत्तरगला दर्रे पर मौसम की पहली बर्फबारी हुई। कटड़ा में माता वैष्णो देवी के यात्रा पर बैटरी कार मार्ग पर भूस्खलन हुआ है।
 
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। शाम तक करीब एक फीट तक बर्फबारी हुई। मौसम खराब होने से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं बंद कर दी गई हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 10 को बंद होंगे। 
 
यहां से जल्द होगी मानसून की विदाई : आने वाले 3 से 4 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से मॉनसून वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
 
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट की अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

अगला लेख