suvichar
✕

Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, क्या है कर्नाटक से केरल तक मौसम का हाल?

Updated: शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 (12:38 IST)
Weather Update : हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम दर्रे में बर्फ की मोटी परत जम गई। ठंडी हवाओं के चलते उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम : पिछले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
 
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम : अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में भी बारिश हो सकती है।
 
राजस्थान में कैसा है मौसम :  उत्तरी हवाओं के चलते राजस्थान के तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक गिरावट का अनुमान लगाया है। राज्य में 11 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा। नवंबर के अंत तक राज्य में कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है।
 
मध्य प्रदेश में ठंड का असर : इंदौर समेत पूरे राज्य में अब ठंड का असर दिखाई देने लगा है। आसमान साफ होने के बाद राज्य में लगभग सभी स्थानों पर तापमान में गिरावट आई है। रात के साथ ही दिन का पारा भी गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 10 दिन तक मौसम साफ रहेगा। सुबह से शाम तक धूप रहेगी और रात को मौसम में ठंडापन रहेगा।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख