suvichar

Weather update : 17 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, क्या है हिमाचल का हाल?

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2024 (10:10 IST)
weather update : उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने से हिमाचल, उत्तराखंड और केरल का हाल बेहाल है। नदियां लबालब हैं और सड़कें तालाब बनी हुई है। जगह जगह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। आज भी देश के 17 राज्यों में तेज बारिश की संभावना है।
 
हिमाचल प्रदेश में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भारी वर्षा से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 190 सड़कें बंद हो गई। मौसम विभाग ने राज्य में 7 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहने की शनिवार को चेतावनी दी।
 
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, यातायात के लिए बंद की गई सड़कों में से 36 मंडी में, 34 कुल्लू में, 27 शिमला में, आठ लाहौल और स्पीति में, सात कांगड़ा में और दो किन्नौर जिले में हैं। एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम ने 82 मार्गों पर अपनी बस सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
 
बादल फटने के बाद लापता हुए 45 लोगों की तलाश शनिवार सुबह फिर शुरू की गई, जिसमें सेना, NDRF, SDRF, ITBP, CISF, हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के 410 बचावकर्मी ड्रोन की मदद से तलाश में जुटे हैं। ALSO READ: हिमाचल में 7 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, 190 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध
 
 
कश्मीर बादल फटा राजमार्ग : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बादल फटने से एक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। इस कारण कश्मीर घाटी का संपर्क लद्दाख से कट गया है और अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल आधार शिविर तक संपर्क सुविधा भी बाधित हो गई है।
 
 
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना : दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई। आईएमडी ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, गोवा, सिक्किम और असम में आज भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड, बंगाल, तेलंगाना, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Nepal-Tibet floods: टूटी झील से बढ़ा सैलाब का डर, भूकंप ने भी बढ़ाई चिंता, रुका रेस्क्यू ऑपरेशन, अब क्यों मंडराया खतरा

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

अगला लेख