Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का कहर, यूपी और बिहार में छाया कोहरा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

Updated: मंगलवार, 18 नवंबर 2025 (11:56 IST)
Weather Update : पहाड़ों से उतरने वाली ठंडी उत्तरी हवाएं उत्तरी भारत के मैदानी हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से कम चल रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्‍ट्र और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 
 
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कोल्ड वेव दर्ज की गई। असम और मेघालय में मध्यम कोहरा छाया रहा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्का कोहरा देखा गया। पिछले 24 घंटे के दौरान, तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। केरल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।
 
आज मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव से सीवियर कोल्ड वेव जारी रह सकती है, जबकि छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी कोल्ड वेव की स्थिति बनी रह सकती है। पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्का कोहरा छा सकता है।
 
पंजाब और हरियाणा में कोल्ड वेव सा हाल : पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर पिछले कई दिनों से सिंगल डिजिट तापमान रिकॉर्ड हो रहा है। बठिंडा, फिरोजपुर, पठानकोट, हिसार, सिरसा और नारनौल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राज्य में कई स्थानों पर कोल्ड वेव जैसी स्थिति बनी हुई है।
 
राजस्थान में कड़ाके की ठंड : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में मजबूत मौसमी एंटीसाइक्लोनिक फ्लो हावी है। पंजाब के तराई क्षेत्रों से चलने वाली तेज और ठंडी निचली स्तर की हवाएँ राजस्थान के भीतर तक घुस रही हैं। सीकर में न्यूनतम तापमान 5.5°C दर्ज हुआ। कोटा, सीकर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, उदयपुर और जालोर में भी शीतलहर चली। 
 
मध्यप्रदेश में बदला स्कूलों का समय : मध्यप्रदेश में भी उत्तर हवाओं की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से प्रशासन ने इंदौर, भोपाल समेत कई शहरों में स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 19 नवंबर से दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। इससे लोगों ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख