Daily Horoscope

Weather Update : दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई, मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा सीकर

पूर्वोत्तर मानसून का आगमन दक्षिण भारत में नई बारिश की शुरुआत करेगा

Updated: मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 (12:37 IST)
Weather Update : राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस लौट चुका है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से इसकी वापसी जारी है। अगले 24 घंटों के भीतर मानसून पूरी तरह इन राज्यों से भी विदा हो जाएगा। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना से भी इसकी वापसी पूरी हो जाएगी।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अब मानसून वापसी रेखा पश्चिमी तट और दक्षिण प्रायद्वीप के अंदरूनी हिस्सों में 15°N अक्षांश तक पहुंचने वाली है, जो उत्तर-पूर्व मानसून के आगमन के लिए एक जरूरी संकेत है। अंतिम चरण में 15 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर भारत से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो जाएगी, जिससे मानसून सीजन समय पर समाप्त हो जाएगा।
 
यहां सबसे ठंडा मौसम : देश में सबसे ठंडा मौसम राजस्थान के सीकर में रहा। यहां का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी हवा के प्रभाव से सीकर के बाद इंदौर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। शहर में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

दिल्ली, यूपी में बढ़ेगी ठंड : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सुबह-शाम गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बढ़ेगी, लेकिन रात में तापमान तेजी से कम होगा।
 
दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मानसून सक्रिय : अक्टूबर के दूसरे हिस्से में दक्षिण भारत के राज्यों के लिए उत्तर-पूर्व मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, दक्षिण कर्नाटक और पुडुचेरी जैसे क्षेत्रों में बरसात का दौर शुरू होगा। भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी तय समय पर चल रही है और 15 अक्टूबर तक पूरे देश से इसकी पूर्ण वापसी हो जाएगी। इसके तुरंत बाद पूर्वोत्तर मानसून का आगमन दक्षिण भारत में नई बारिश की शुरुआत करेगा।
 
इन राज्यों में बारिश : पिछले 24 घंटे के दौरान, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटे के दौरान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में बारिश की संभावना है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख