सम्बंधित जानकारी
- कर्मचारी की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत, साथी काम करते रहे, सामने बैठा मालिक चलाता रहा मोबाइल
- ये है अचानक हार्ट अटैक से बचने का 7-स्टेप फॉर्मूला, जानिए अपने दिल का ख्याल रखने के सात 'गोल्डन रूल्स'
- Kanpur : वर्दी का घमंड, चौकी प्रभारी ने मूंछें ऐंठीं, थप्पड़ जड़ा, वीडियो वायरल होने के बाद लाइन अटैच, पढ़िए क्या था पूरा मामला
- गरबा स्थल पर पति के साथ डांस कर रही सोनम की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो वायरल
- पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा जिंदगी और मौत से लड़ रहे जंग, एक्सीडेंट के बाद आया हार्ट अटैक
करवा चौथ पर डांस करते-करते महिला को आया हार्ट अटैक
पंजाब के बरनाला के तपा में करवा चौथ के दिन 59 वर्षीय आशा रानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आशा रानी अपने पति तरसेम लाल की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखकर डांस कर रही थीं। डीजे पर नाचते समय अचानक वह गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रहा है।
बता दें कि इन दिनों में देश में लगातार हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के बरनाला के तपा में सामने आया है। यहां करवाचौथ पर दिल का दौरा पड़ने से एक महिला की मौत हो गई। महिला तपा निवासी 59 वर्षीय आशा रानी थी। वह करवा चौथ पर बेहद खुश थीं। चांद का इंतजार करते-करते वह अपनी सहेलियों के साथ नाच रही थीं। अचानक ही वह डीजे फ्लोर पर मुंह के बल गिर गईं और उनकी मौत हो गई।
59 वर्षीय आशा रानी एक समाज सेवी परिवार से ताल्लुक रखती थीं और अपने घर-परिवार में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही थीं। करवा चौथ के दिन आशा रानी ने अपने पति तरसेम लाल की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। रात को वह अपने पति तरसेम लाल और पोती के साथ कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। मृतका आशा रानी अपनी सहेलियों के साथ डीजे पर नाचकर खुशियां मना रही थीं। लेकिन नाचते-नाचते उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का पता चलते ही उनके पति तरसेम लाल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मृतक आशा रानी को आखिरी बार "मौज मस्तियां मान, पता नहीं की हो ना, कल सुबह नू की होना यार, पता नहीं की होना" पंजाबी गाने पर डांस कर रही थीं। इस दौरान की उनकी मौत हो गई। करवा चौथ के दिन आशा रानी की मौत से परिवार सदमे में है।
Edited By Navin Rangiyal