शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Wagners occupy Russian military headquarters,
Written By
Last Updated : शनिवार, 24 जून 2023 (11:49 IST)

बागी हुए भाड़े के सैनिक, वैगनर्स का रूसी सैन्य मुख्यालय पर कब्जा, पुतिन को उखाड़ेंगे

बागी हुए भाड़े के सैनिक, वैगनर्स का रूसी सैन्य मुख्यालय पर कब्जा, पुतिन को उखाड़ेंगे - Wagners occupy Russian military headquarters,
Russia-Ukraine : राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बहुत बुरी खबर आ रही है। रूस के भाड़े के सैनिकों वैगनर्स ने रूस के खिलाफ बगावत कर दी है। रूस में खूंखार भाड़े के सैनिकों की सबसे बड़ी प्राइवेट आर्मी वैगनर्स के कमांडर ने पुतिन की सत्ता को उखाड़ फेंकने की कसम खाई। पुतिन के करीबी रहे वैगनर प्राइवेट आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने दी ये धमकी। धमकी के बाद क्रेमलिन में पुतिन की सुरक्षा के लिए टैंक तैनात किए गए।
अब स्थानीय रूसी मीडिया के मुताबिक खबर आ रही है कि वैगनर सेनानियों ने सैन्य मुख्यालय, शहर प्रशासन भवन, रूसी खुफिया (एफएसबी) कार्यालय और स्थानीय पुलिस स्टेशन को घेर लिया है। रूस की प्राइवेट सेना वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन और रूसी रक्षा मंत्रालय के बीच तनाव बढ़ गया है। प्रिगोझिन ने सरकार के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह कर दिया है।

बागी हुए भाड़े के सैनिक : बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में जिस प्राइवेट आर्मी ‘वैगनर ग्रुप’ की मदद ले रहे थे, अब वही ग्रुप पुतिन के खिलाफ हो गया है। पश्चिमी मीडिया में चल रहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक वैगनर ग्रुप ने रोस्तोव में रूस के सैन्य मुख्यालय के सामने डेरा जमा दिया है। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी सैनिकों पर हमला करने की धमकी दी है। प्रिगोझिन ने कहा कि उनकी 25,000 सैनिकों की मजबूत सेना ‘मरने के लिए तैयार’ है।

हम रूसी लोगों के लिए मर रहे हैं : BNO न्यूज के मुताबिक प्रिगोझिन ने कहा है कि ‘हमारे पास लक्ष्य हैं, हम सभी मरने को तैयार हैं। क्योंकि हम अपनी मातृभूमि के लिए मर रहे हैं, हम रूसी लोगों के लिए मर रहे हैं, जिन्हें उन लोगों से मुक्त कराया जाना चाहिए जो नागरिकों की हत्या कर रहे हैं’

लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह : दूसरी तरफ मॉस्को के दक्षिण में लिपेत्स्क क्षेत्र के गवर्नर इगोर आर्टामोनोव ने लोगों से शांत रहने और घर के अंदर बने रहने का आग्रह किया है। न्यूज एजेंसी एफपी ने आर्टामोनोव के हवाले से कहा ‘क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए एक निर्णय लिया गया है’ रोस्तोव में वैगनर ग्रुप की बढ़ती चहलकदमी के बीच वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन को रोस्तोव-ऑन-डॉन में रूसी सैन्य मुख्यालय के सामने देखा गया है।
Edited by navin rangiyal