ramcharitmanas

14 सितंबर से फिर शुरू होगी वैष्णोदेवी यात्रा, श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से की यह अपील

Updated: शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 (15:50 IST)
Mata Vaishno Devi Yatra News : लगभग 20 दिन बंद रहने के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा 14 सितंबर यानी रविवार से फिर से शुरू होने वाली है। श्राइन बोर्ड के अनुसार, तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र साथ रखें। इसके साथ ही निर्धारित मार्गों का पालन करें और जमीनी कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। यात्रा के समय आरएफआईडी-आधारित ट्रैकिंग कार्ड पहनना भी अनिवार्य होगा। 18 दिनों से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित रहने की वजह से कटड़ा बेस कैंप पूरी तरह सुनसान है। हालांकि कुछ लोग ‘दर्शनी ड्योढ़ी’ (मंदिर के रास्ते का मुख्य प्रवेश द्वार) पर पूजा-अर्चना करते रहे हैं।
 
इतना जरूर था कि जम्मू कश्मीर को शेष देश से मिलाने वाला रेल मार्ग अभी तक बंद था और पंजाब के रास्ते आने वालों को 25 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश और ट्रैक की सुरक्षा के लिहाज से यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था।
ALSO READ: सिर पर हैट, काला चश्मा, वंदे भारत से वैष्णो देवी पहुंचे फारुक अब्दुल्ला की आंखों में आए आंसू, बोले- माता ने बुलाया है
मरम्मत कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है और यदि मौसम सहयोग करता है, तो श्रद्धालु 14 सितंबर से फिर से माता के दर्शन कर सकेंगे। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मौसम और ट्रैक की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

श्राइन बोर्ड के अनुसार, तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र साथ रखें। इसके साथ ही निर्धारित मार्गों का पालन करें और जमीनी कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। यात्रा के समय आरएफआईडी-आधारित ट्रैकिंग कार्ड पहनना भी अनिवार्य होगा।
ALSO READ: नवरात्र में कर रहे हैं वैष्णो देवी जाने की प्लानिंग, जान लें व्यवस्था से जुड़ी यह जरूरी खबर
जानकारी के लिए, जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा आज (शुक्रवार) लगातार 18वें दिन स्थगित है। 26 अगस्त को कटड़ा की त्रिकुटा पहाड़ियों में अर्द्धकुंवारी में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ था। भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। यात्रा को उसी दिन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था।

भूस्खलन के बाद अब गुफा मंदिर के रास्ते पर अधिकांश मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। जम्मू कश्मीर के लिए पिछला कुछ सप्ताह काफी कठिन रहा है। यहां हुई बारिश ने कई घरों को तबाह कर दिए और कई जिंदगियां छीन लीं। 18 दिनों से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित रहने की वजह से कटड़ा बेस कैंप पूरी तरह सुनसान है। हालांकि कुछ लोग ‘दर्शनी ड्योढ़ी’ (मंदिर के रास्ते का मुख्य प्रवेश द्वार) पर पूजा-अर्चना करते रहे हैं। हालांकि यात्रा स्थगित होने के बाद भी मंदिर खुला रहा। पुजारी रोज प्रार्थना और अनुष्ठान कर रहे हैं।
ALSO READ: Vaishno Devi : वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, दान में मिले 171 करोड़ रुपए और 27 किलो सोना
पिछले 18 दिनों से भवन परिसर के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों आदि पर साफ-सफाई के साथ ही रंग-रोगन का काम चल रहा है। संभावना व्यक्त की जा रही थी कि मां वैष्णो देवी की यात्रा जल्द शुरू हो सकती है। विशेषकर मां वैष्णो देवी के पारंपरिक मार्ग पर अर्द्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र में जगह-जगह हुए भूस्खलन को लेकर आया मलबा आदि हटाया जा चुका है परंतु बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने को लेकर काम लगातार जारी है। इसकी समीक्षा निरंतर श्राइन बोर्ड द्वारा की जा रही थी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

अगला लेख