ramcharitmanas

वैष्णो देवी के श्रद्धालु होंगे परेशान, आज से कटरा क्षेत्र पूर्ण रूप से 72 घंटे के लिए बंद

Updated: बुधवार, 25 दिसंबर 2024 (00:21 IST)
Vaishno Devi : वैष्‍णो देवी में आज से तीन दिन रहेगी हड़तान क्‍योंकि रोपवे मामले पर संघर्ष समिति की बातचीत विफल रही है। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति की बैठक रियासी के डी.सी. के साथ आयोजित की गई थी। इसमें किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई। बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि 25 दिसंबर से कटरा क्षेत्र पूर्ण रूप से 72 घंटे के लिए बंद रहेगा। इस बंद के दौरान, घोड़ा, पिट्टू, पालकी सेवाएं और व्यापारिक गतिविधियां सभी बंद रहेंगी। संघर्ष समिति ने इस आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया है, जबकि प्रशासन ने इसे शांति बनाए रखने की अपील की है। 
ALSO READ: Shardiya Navratri 2024: मां वैष्णो देवी के ये चमत्कारी रहस्य जानकर हैरान रह जाएंगे आप
ऐसे में वैष्‍णो देवी आने वाले हजारों तीर्थयात्रियों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है क्‍योंकि संघर्ष समिति द्वारा तीन दिवसीय बंद के आह्वान का पालन कल से कटरा के लोगों द्वारा किया जाना है। इस संबंध में आज दोपहरबाद श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ होने वाली मीटिंग भी विफल रही है। 
 
जानकारी के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे रोपवे के विरोध में आंदोलन कर रही समिति ने 25 दिसंबर से 3 दिनों के कटरा बंद का आह्वान किया है। इसी बीच संबंधित डीएम ने संघर्ष समिति के नेताओं को मंगलवार को दोपहरबाद बातचीत के लिए बुलाया था और संघर्ष समिति के नेताओं का दावा है कि अगर उन्हें रोपवे ना बनाए जाने को लेकर कोई गुड न्यूज नहीं मिली है इसलिए वे यह हड़ताल स्थगित नहीं कर सकते हैं।
 
कटरा में सोमवार को श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के नेताओं और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए संघर्ष समिति के नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ जो 18 दिसंबर को जो हड़ताल की थी, जो संघर्ष समिति के बैनर तले लड़ी गई थी, उसी दिन रियासी की डीएम ने संघर्ष समिति के नेताओं को बैठक के लिए बुलाया था।
ALSO READ: कम खर्च में कैसे जाएं वैष्णो देवी? जानिए कैसे बनाएं यात्रा का प्लान
संघर्ष समिति ने दोहराया कि वे यह रोपवे में नहीं लगने देंगे। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पूरा कटरा चाहता है कि यह रोपवे ना लगे और हम यही उम्मीद करते हैं कि श्री माता वैष्णो देवी इसका संज्ञान लेगी। संघर्ष समिति ने उपराज्यपाल से अपील की कि कटड़ा में हड़ताल कर रहे आधे लोग उनकी पार्टी से जुड़े हैं और कहीं ऐसे नेता हैं जो पार्टी को कटरा में सुदृढ़ करने लगे हैं। संघर्ष समिति ने उपराज्यपाल से अपील की कि वे कटरा को लेकर कोई कठोर फैसला न लें। संघर्ष समिति के नेताओं ने एलजी से यह भी अपील की है कि कटरा कश्मीर नहीं है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख