शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Uttarakhand flood disaster | Relief operation continues in Chamoli
Written By
Last Updated : सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (12:16 IST)

चमोली आपदा : 9वें दिन युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, अब तक 54 शव मिले, 179 लोगों की तलाश

चमोली आपदा : 9वें दिन युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, अब तक 54 शव मिले, 179 लोगों की तलाश - Uttarakhand flood disaster | Relief operation continues in Chamoli
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। चमोली पुलिस के अनुसार तपोवन टनल से आज 3 शव बरामद किए गए, अब तक कुल 54 शव बरामद हो चुके हैं।

जोशीमठ थाने में अब तक कुल 179 लोगों की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है। NDRF के​ डिप्टी कमांडेंट आदित्य प्रताप सिंह के अनुसार तपोवन टनल से कुल 8 शव बरामद हुए हैं, कल रात के बाद 2 शव बरामद हुए। रैणी से कुल 7 शव बरामद हुए हैं।

तपोवन-विष्णुगाड सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पिछले एक सप्ताह से सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी का संयुक्त बचाव अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। जलस्तर बढ़ने के बाद यहां एक पूरी सुरंग मलबे से भर गई थी।
अब इस सुरंग से करीब 150 मीटर तक मलबा निकाला जा चुका है। ड्रिलिंग भी शुरू कर दी गई है। एनटीपीसी ने कहा है कि करीब 10 से 12 घंटे में सुरंग के भीतर की स्थिति का पता लग सकेगा। 
 
यूपी के 59 लोग लापता : उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ में 7 फरवरी को हुए हिमस्खलन के बाद से उत्तरप्रदेश के 59 लोग अब भी लापता हैं। प्रदेश के 9 लोगों की इस आपदा के कारण मौत हो चुकी है।
 
उत्तरप्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने की घटना के चलते 14 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 59 लोग अभी भी लापता हैं और राज्य के 23 लोगों को बचा लिया गया है।
बयान के मुताबिक लापता 59 लोगों में से 30 लखीमपुर खीरी के हैं। इसके बाद सहारनपुर के 10, श्रावस्ती के पांच, रायबरेली के दो और सोनभद्र, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, मथुरा, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया,चंदौली, बुलदंशहर, आजमगढ़ और अमरोहा के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। (इनपुट भाषा)