सम्बंधित जानकारी
- मुंबई में 1 फरवरी से सभी के लिए लोकल ट्रेन सेवा बहाल की जाएगी
- रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर, फरवरी से शुरू होगी IRCTC की ई-कैटरिंग सेवा
- Fact Check: क्या रेलवे ने शुरू की लॉकडाउन में बंद की गईं सभी ट्रेनें? जानिए सच
- भारतीय रेलवे पर लगा Coronavirus महामारी का ग्रहण, 167 साल के इतिहास में पहली बार थमे ट्रेन के पहिए
- Fact Check: क्या मोदी सरकार ने भारतीय रेल को अदाणी को बेच दिया? जानिए वायरल VIDEO का पूरा सच
Fact Check: 1 अप्रैल 2021 से चलने लगेंगी सभी पैसेंजर ट्रेनें? जानिए सच
कोरोना महामारी के चलते बंद हुई ट्रेनों को धीरे-धीरे दोबारा चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक सभी ट्रेनें पटरी पर नहीं लौटी हैं। फिलहाल 65 प्रतिशत रेलगाड़ियां चल रही हैं। हाल में कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि 1 अप्रैल से सभी पैसेंजर ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगेंगी। इसमें जनरल, शताब्दी और राजधानी सभी तरह की ट्रेनें होंगी।
क्या है सच-
केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले PIB फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने ट्वीट कर इस भ्रामक खबर के बारे में लोगों को सतर्क किया है।
PIB फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में लिखा है कि एक खबर में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेल द्वारा 1 अप्रैल 2021 से सभी ट्रेन शुरू की जाएंगी। यह दावा फ़र्ज़ी है। @RailMinIndia ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।” इसके साथ ही, PIB ने एक प्रेस रिलीज की लिंक भी शेयर की है।
रेल मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा कि रेल गाड़ियों को फिर से शुरू किए जाने के संबंध में मीडिया में कुछ खबरें प्रकाशित और प्रसारित की जा रही हैं। इस संबंध में पिछले कुछ दिनों से लगातार स्पष्टीकरण मीडिया को दिए जा रहे हैं। यह फिर से दोहराया जा रहा है कि सभी रेल गाड़ियों को फिर से शुरू किए जाने के संबंध में ऐसी कोई तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।
क्या है सच-
केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले PIB फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने ट्वीट कर इस भ्रामक खबर के बारे में लोगों को सतर्क किया है।
दावा: एक खबर में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेल द्वारा 1 अप्रैल 2021 से सभी ट्रेन शुरू की जाएंगी। #PIBFactCheck: यह दावा फ़र्ज़ी है। @RailMinIndia ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) February 13, 2021
अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें: https://t.co/OfW9la98UG pic.twitter.com/L4MvDdsDua
There have been a series of reports in the media about resumption of full passenger train services from a given April date.
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) February 13, 2021
It is being reiterated again that no such date has been fixed for resumption of all passenger trains operations.https://t.co/9PWtVKMINs pic.twitter.com/cjXYagmnaq